फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman arrested for duping Rs 96.65 lakh on pretext of investing in stock market

Faridabad News: शेयर बाजार में निवेश के बहाने 96.65 लाख की ठगी में महिला गिरफ्तार

Fri, 27 Feb 2026 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested for duping Rs 96.65 lakh on pretext of investing in stock market
महिला के खाते में आए थे ठगी के रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शेयर बाजार में निवेश के बहाने 96.65 लाख रुपये की ठगी में महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला गाजियाबाद की रहने वाली है। पूछताछ में सामने आया कि महिला के बैंक खाते में ठगी के 144500 रुपये आए थे।

महिला ने अपना बैंक खाता आगे ठगों को दिया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि महिला को 5 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है। ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-28 के रहने वाले व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि फेसबुक पर एक शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का लिंक देखा। इस पर क्लिक किया तो वह व्हाट्सएप के जरिये ग्रुप में जुड़ गए। इसके बाद वह उस ग्रुप में सभी की प्रतिक्रिया देखते रहे। बाद में उसने भी ग्रुप में रुपये निवेश करने को लेकर सहमति दी। ठगों ने उन्हें एक अन्य वीआईपी ग्रुप में जोड़ दिया। बाद में निवेश के बहाने अलग-अलग बैंक खातों में 96.65 लाख रुपये निवेश करा लिए। रिफंड नहीं मिला तो मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed