फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Woman accused in honeytrap case arrested

Faridabad News: हनीट्रैप के मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार

Sun, 02 Jun 2024 09:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 09:04 PM IST
विज्ञापन
Woman accused in honeytrap case arrested
प्रॉपर्टी डीलर को झूठे बलात्कार के केस में फंसाने की दी थी धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अपराध शाखा सेक्टर-30 प्रभारी अश्वनी कुमार की टीम ने हनी ट्रैप के मामले में आरोपी महिला को रविवार सेक्टर-88 स्थित उसके घर आरपीएस सवाना सोसाइटी से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ खेड़ी पुल थाने में केस दर्ज है। मामले में पूछताछ के लिए आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

शिकायतकर्ता कमल सिंह ने बताया कि वह प्रॉपर्टी बेचने खरीदने का काम करते हैं। दो मई को व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आरोपी महिला का फोन आया। उन्होंने महिला को सेक्टर-85 ऑफिस में आकर मिलने को कहा। आरोपी महिला उनके ऑफिस ऑटो से पहुंची। महिला ने कमल को कहा कि जो अर्जी मेट्रो अस्पताल के खिलाफ उन्होंने दे रखी है उसे वापिस ले लो नहीं तो तुम्हें पता है मेरा नाम दिशा गौतम है। मैंने पहले भी कई लोगों को अपना शिकार बनाया है और झूठे बलात्कार के केस में फंसाया है। आरोपी ने बताया कि उसने पलवल में एक पुलिसकर्मी का क्या हाल किया है वह आज तक अपनी ड्यूटी पर नहीं चढ़ पाया है उसकी जमीन तक बिकवा दी। उसको मैंने रोड पर लाकर खड़ा कर दिया है। इसके अलावा आरोपी ने बताया कि मेट्रो अस्पताल सेक्टर-12 नोएडा के सिद्धार्थ जैन के खिलाफ भी एक शिकायत थाना सेक्टर-24 नोएडा में दी थी। उसका भी मैंने बहुत बुरा हाल किया है और शिकायतकर्ता से कहा वही हाल अब तेरा होना है। आरोपी महिला ने कहा कि राजेश वशिष्ठ जो मेट्रो अस्पताल सेक्टर-16 में कर्मचारी हैं मिलकर तेरा बहुत बुरा हाल कर देंगे। आरोपी महिला और राजेश वशिष्ठ की बड़े- बड़े अफसरों से जान- पहचान है। इसके साथ ही महिला शिकायतकर्ता से पैसे की मांग करने लगी। आरोपी दिशा गौतम ने कहा कि मेरे खिलाफ पलवल में हनीट्रैप व कई अन्य मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें राजेश वशिष्ठ ने आज तक भी गिरफ्तारी नहीं होने दी। अब तुम राजेश वशिष्ठ के साथ निपटारा कर लो वरना तुम्हें झूठे बलात्कार के केस में फंसाकर अंदर करवा दूंगी। खेड़ी पुल थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की। रविवार को पुलिस ने आरोपी महिला को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एएसआई मुबारक, मुख्य सिपाही संदीप, महिला सिपाही सुषमा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed