फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   wo youths killed, five injured in auto-rickshaw collision with car

Faridabad News: कार की टक्कर से ऑटो सवार दो युवकों की मौत, पांच घायल

Mon, 16 Mar 2026 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
wo youths killed, five injured in auto-rickshaw collision with car
-राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गांव आल्हापुर फ्लाईओवर के समीप रविवार सुबह हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गांव आल्हापुर फ्लाईओवर के समीप रविवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो में सवार दो युवकों संदीप और नरवीर की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कैलाश नगर निवासी मुकेश पलवल बस स्टैंड से ऑटो में सवारियां लेकर बल्लभगढ़ की ओर जा रहा था। ऑटो में सुल्तानपुर निवासी संदीप, बड़ोली निवासी नरवीर, पेलक निवासी कमलेश, पुनहाना निवासी भगवत, माडिया मोहल्ला निवासी अनिकेत और कुशक निवासी विजयपाल सवार थे। जैसे ही ऑटो आल्हापुर फ्लाईओवर के पास पहुंचा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार टाटा पंच कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कार भी पलट गई। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने संदीप और नरवीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं कमलेश, भगवत, विजयपाल और ऑटो चालक मुकेश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों के स्वजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। स्वजनों के अनुसार दोनों मृतक पृथला स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे और रविवार सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकले थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed