{"_id":"6a149548eca97f5f180a37ce","slug":"with-the-commencement-of-the-braj-chaurasi-kos-parikrama-the-number-of-passengers-on-the-mathura-vrindavan-route-increased-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70854-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा शुरू होते ही मथुरा-वृंदावन रूट पर बढ़ी यात्रियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा शुरू होते ही मथुरा-वृंदावन रूट पर बढ़ी यात्रियों की संख्या
विज्ञापन
रोडवेज की ओर से चलाई जा रही हैं अतिरिक्त बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा शुरू होने के साथ ही मथुरा-वृंदावन जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक यात्रा के लिए उत्तर प्रदेश के मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन और बरसाना की ओर रवाना हो रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज विभाग की ओर से अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है।
फरीदाबाद डिपो की ओर से मथुरा-वृंदावन रूट पर अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बस डिपो पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है। कई यात्री परिवार सहित परिक्रमा में शामिल होने के लिए रवाना होते हैं।
ड्यूटी इंचार्ज जयपाल राठी के अनुसार आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त फेरे भी लगाए जाएंगे। विभाग की ओर से बसों के संचालन की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि भीड़ के दौरान व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने बताया कि ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है और हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग इसमें भाग लेते हैं। परिक्रमा के चलते मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। रोडवेज विभाग यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार प्रयासरत है और बसों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।