फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   With the burning of Ravana, the grounds echoed with chants of Jai Shri Ram.

Faridabad News: रावण दहन के साथ ही जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठे मैदान सतरंगी आतिशबाजी के साथ धू-धू कर जला दशानन

Tue, 24 Oct 2023 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
With the burning of Ravana, the grounds echoed with chants of Jai Shri Ram.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सत्य पर विजय का प्रतीक दशहरा पर्व शहर भर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एनआईटी सहित शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में दशहरे का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। इस दौरान शहर के करीब 20 प्रमुख स्थानों पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले फूंके गए। रावण दहन के साथ ही मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठे। हजारों की संख्या में लोग मेला देखने के लिए पहुंचे। लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे।।
मैदान में खड़े पुतलों के सामने लोग सेल्फी खिंचवाते नजर आए। बच्चों में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों को लेकर खासा उत्साह बना हुआ था। विभिन्न धार्मिक कमेटियों की ओर से भी दशहरा पर्व की तैयारियां बड़े ही व्यवस्थित ढंग से की गई थीं। रावण दहन से पहले शहरभर में अलग-अलग स्थानों से श्री राम-लक्ष्मण और हनुमान की मनमोहक झांकियां निकाली गईं। शहर के मुख्य चौराहों पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने शहरवासियों को बधाई दी।
विज्ञापन

धार्मिक रीति रिवाजों के साथ दशानन व उसके कुनबे का अंत कर दिया गया।। एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-30 बल्लभगढ़ के अलावा ग्रेटर फरीदाबाद के अलावा भी विभिन्न स्थानों पर राम के तीर से रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों के दहन के साथ ही मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठे। रंगबिरंगी आतिशबाजी लोगों के विशेष आकर्षण का केन्द्र रही। शहर में लगभग सभी चौराहाें, गली मोहल्लों में बच्चों और युवाओं ने एकजुट होकर छोटे-छोटे रावण के पुतलों का दहन किया। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनआईटी दशहरा मैदान में भी पुतलों का दहन का आयोजन प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से बड़े धूमधाम से किया गया। यहां रावण, मेघनाद और कुंभकरण के 60 फीट ऊंचे पुतले लगाए गए। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित एनआईटी दशहरा मेले में हजारों की संख्या में लोग मेला देखने के लिए पहुंचे। अतिरिक्त उपायुक्त आनंद शर्मा ने विजय दशमी के अवसर पर वहां उपस्थित लोगों को संबोधित किया। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम में एसडीएम बड़खल अमित मान भी उपस्थित रहे।
---
फरीदाबाद दशहरा रजिस्ट्रार कमेटी की ओर से सेक्टर-30 स्थित दशहरा मैदान में भी दशहरा पर्व का आयोजन किया गया। जहां 87 फीट का रावण लोगों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहा। कमेटी की ओर से देश के वैज्ञानिकों के सम्मान में बनवाया गया चन्द्रयान भी लोगों के चर्चा और आकर्षण का केन्द्र रहा। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। यहां हजारों की संख्या में पहुंचकर लोगों ने मेले का आनंद लिया।
---
--------------------

कई स्थानों पर हुआ पुतला दहन
ओल्ड फरीदाबाद स्थित बराही तालाब मैदान में भी दशहरा पर्व मनाया गया। इसके अलावा सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल मार्केट नंबर 1 में भी दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसके अलावा एनआईटी नंबर दो, तीन पांच सैनिक कॉलोनी बड़खल ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़ सेक्टर-2,3 के साथ-साथ नहर पार के कई क्षेत्रों में दशहरा पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।
----
पुतला दहन के पूर्व निकाली गईं शोभायात्राएं

रावण दहन से पहले भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान की मनमोहक झांकियों की शोभायात्रा निकाली गईं। बैंड बाजे ओर ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई शोभायात्रा लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा के बीच रंग-बिरंगी आतिशबाजी कर श्रद्धालुओं ने अपनी खुशी जाहिर की। अलग-अलग धार्मिक कमेटियों की ओर से कई स्थानों पर शोभायात्राएं निकाली गईं। झांकियाें में हनुमान के अलग-अलग स्वरूपों को दिखाया गया था।

---

जाम से लोगों को होना पड़ा परेशान
दशहरा उत्सव व मेले की वजह से शहर में लोगों को जाम की समस्या से दो चार होना पड़ा। सबसे खराब स्थिति बीके चौक, मेट्रो चौक व हार्डवेयर चौक के अलावा बाटा फ्लाईओवर की रही। बल्लभगढ़ में भी दशहरा मेले के चलते लोगों को जाम की वजह से परेशानियां झेलनी पड़ी। रावण दहन के बाद एक साथ हजारों लोग मैदान से बाहर निकले। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। वाहन सड़कोें पर रेंगते नजर आए। ओल्ड रेलवे अंडर पास की स्थिति दयनीय बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed