फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   With people's participation, cleanliness will get new wings in Badkhal zone.

Faridabad News: लोगों की भागीदारी से बड़खल जोन में स्वच्छता को लगेंगे नए पंख

Tue, 28 Oct 2025 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 07:34 PM IST
विज्ञापन
With people's participation, cleanliness will get new wings in Badkhal zone.
आधुनिक मशीनों के साथ निजी कर्मचारियों की मदद से चलेगा स्वच्छता अभियान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना हरियाणा स्वच्छ शहर अभियान के तहत ओल्ड फरीदाबाद के बाद अब बड़खल जोन को भी पंख लगने जा रहे हैं। कई करोड़ों की लागत से इस अभियान के तहत क्षेत्र की सफाई आधुनिक मशीनों व निजी कर्मचारियों की मदद से की जाएगी। निजी एजेंसी की मदद से व लोगों की भागीदारी से निगम की कार्य क्षमता काफी बढ़ जाएगी, जिससे शहर को गंदगी से जल्द व स्थायी समाधान मिलेगा।

नगर निगम ने बड़खल में कचरा संग्रहण और सफाई व्यवस्था को नई दिशा देने की शुरुआत की है। निगम का लक्ष्य हर गली, हर भूखंड और हर सड़क को कूड़े से मुक्त बनाना है। इसके लिए निगम कर्मचारियों के साथ अब एजेंसी की मदद ली जाएगी। एजेंसी की तरफ से सफाई के लिए मशीनें व कर्मचारी उपलब्ध करवाए जाएंगे। अभियान के तहत सफाई कर्मियों को निश्चित समय-सारिणी के अनुसार सभी सड़कों और खुले स्थलों से कचरा उठाने का निर्देश दिया गया है। निगम का लक्ष्य है कि नागरिकों को गंदगी रहित वातावरण मिले और कोई भी स्थान डंपिंग साइट में न बदले। निगम का मुख्य लक्ष्य अवैध डंपिंग साइट को खत्म करना है। इलाके में खाली प्लॉट्स को साफ किया जाएगा व लोग उनमें कचरा न डाले इसके लिए जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन


---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर को साफ करने के लिए निगम की तरफ से लगातार काम किए जा रहे हैं। जमीनी स्तर पर भी इसका बड़ा असर दिख रहा है। - नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed