फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Will return today after winning silver medal in Kazakhstan

Faridabad News: कजाकिस्तान में रजत पदक जीतकर आज लौटेंगे आदर्श

Thu, 28 Aug 2025 10:43 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 28 Aug 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Will return today after winning silver medal in Kazakhstan
- बुधवार को 585 अंकों के साथ हासिल किया था दूसरा स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सेक्टर-46 निवासी आदर्श सिंह बुधवार को कजाकिस्तान में रजत पदक जीतने के बाद आज घर लौटेंगे। घर पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। बता दें कि कजाकिस्तान में जारी अंतरराष्ट्रीय एशियन चैंपियनशिप में 25 मीटर एयर पिस्टल में 600 में से 585 अंक हासिल कर आदर्श दूसरे स्थान पर रहे थे। बचपन में ही अपने खेल कॅरियर की शुरुआत करने वाले आदर्श करीब 70 राष्ट्रीय और 30 अंतरराष्ट्रीय पदकों पर कब्जा जमा चुके हैं।


जिला शूटिंग संघ अधिकारी दीपक ने बताया कि कजाकिस्तान में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे एयर राइफल के सभी खिलाड़ी देश के लिए रवाना हो चुके हैं। एयर पिस्टल खिलाड़ियों के बृहस्पतिवार रात भारत के लिए रवाना होने की संभावना है। ऐसे में वह शुक्रवार सुबह अपने घर पहुंच जाएंगे। आदर्श के पिता हरेन्द्र सिंह ने बताया कि एशिया को फतह करके आ रहे बेटे के स्वागत लिए पूरा परिवार तैयार है। रिश्तेदारों और आस-पड़ोस के लोगों से भी बधाई संदेश आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि आदर्श ने फोन पर बताया कि इस रजत पदक के बाद अब नजरें अगले माह दिल्ली में होने वाले विश्वकप पर हैं। वहां पर निगाहें सोने पर निशाना साधने पर रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed