फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Will give information about the tragedy of Partition to the youth: Rajesh Nagar

युवाओं को देंगे विभाजन की त्रासदी की जानकारी : राजेश नागर

Thu, 14 Aug 2025 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Will give information about the tragedy of Partition to the youth: Rajesh Nagar
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस स्थल का जायजा लेने पहुंचे मंत्री राजेश नागर, महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज और पूर्व मंत्री सुभाष सुधा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर 12 फरीदाबाद ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंत्री राजेश नागर, पंचनद स्मारक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज और प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं पंचनद स्मारक ट्रस्ट के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष सुधा पहुंचे।
इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस अवसर पर पंचनद स्मारक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज ने बताया कि विभाजन की त्रासदी इतनी बड़ी दुर्घटना थी जिसको शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है और समय के साथ आने वाली पीढ़ी इसे भूल जाएगी। जो कि एक कौम के रूप में सही नहीं होगा। हम विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन कर अपने युवाओं को बताना चाह रहे हैं कि वास्तव में हमने आजादी से पूर्व कितनी बड़ी कीमत चुकाई है।
विज्ञापन


इस अवसर पर हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने तैयारियों को लेकर व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि विभाजन में अपना बहुत कुछ गंवाने वालों के घावों पर मरहम लगाने का सही काम पूर्व की सरकारों द्वारा नहीं किया गया। यही कारण है कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग आज भी अपने जीवन के लिए संघर्षरत हैं। लेकिन हमारी भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को लेकर गंभीर है। इसी के अंतर्गत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिसके जरिए हम अपनी वर्तमान पीढ़ी को होशियार करेंगे कि फिर से ऐसी नौबत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पंचनद स्मारक ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने बताया कि हम विभाजन विभीषिका को दर्शाने के लिए एक बड़ा स्मारक बनाने के क्रम में हैं। इसके जरिए हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को उस मंजर के बारे में बताएंगे और इस मंजर के लिए जिम्मेदार लोगों एवं हालातों की जानकारी भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed