फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Will get relief from water logging on Delhi-Mathura highway

Faridabad News: दिल्ली-मथुरा हाईवे पर जलभराव से मिलेगी निजात

Sat, 13 May 2023 06:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 06:16 PM IST
विज्ञापन
Will get relief from water logging on Delhi-Mathura highway
फोटो-12
विज्ञापन

नगर निगम और एनएचएआई पानी निकासी के लिए इंतजाम में जुटे, 29 करोड़ होंगे खर्च

मनोज धर द्विवेदी
फरीदाबाद। दिल्ली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या नहीं होगी। इसके लिए एनएचएआई और नगर निगम तैयारियों में जुट गए हैं। हाईवे पर जलभराव की समस्या को दूर करने पर करीब 29 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हाईवे पर ट्रेंचलेस तकनीक (बिना सड़क की खुदाई किए) से पाइप डाले जाएंगे।
स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में बारिश के दिनों में जलभराव की गंभीर समस्या रहती है। हल्की बारिश में कॉलोनियों, सेक्टरों और हाईवे पर जलभराव हो जाता है। इससे लोगों को परेशानी होती है। दूसरी ओर हाईवे पर जलभराव होने से दिल्ली-मथुरा हाईवे पर लंबा जाम लग जाता है और लोगों को परेशानी होती है। इससे प्रशासन की किरकिरी होती है। दूसरा यातायात पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। ऐसे में हाईवे पर इस साल मानसून सीजन में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन अभी से तैयारी में जुट गया है। इसके लिए पुलिस विभाग, नगर निगम और एनएचएआई ने जलभराव वाली जगहों की पहचान की हुई है। अब नगर निगम और एनएचएआई बारिश के पानी की निकासी के इंतजाम में जुट गए हैं। हाईवे पर पानी निकासी के लिए पाइप लाइन डालने के लिए ख्रोदाई कराने से यातायात प्रभावित होगा। लिहाजा इसके लिए ट्रेंचलेस विधि का उपयोग किया जाएगा यानि बिना सड़क की खोदाई किए मशीन से पानी निकासी के लिए पाइप डाले जाएंगे। हाईवे पर जलभराव वाली जगहों पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) पाइप लाइन डालेगा। इन पाइप को नगर निगम के डिस्पोजलों से जोड़ा जाएगा। इस पर करीब 29 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह कार्य एनएचएआई द्वारा कराया जाएगा। हाईवे पर अजरौंदा चौक, बाटा चौक, बल्लभगढ़, ओल्ड फरीदाबाद समेत अन्य जगहों जलभराव होता है। दूसरी ओर शहर के प्रमुख नालों को नगर निगम साफ कराएगा। इसके लिए अलग से निगम कदम उठाने जा रहा है। इसमें 6 प्रमुख नालों की सफाई कराई जानी है।
विज्ञापन


डिस्पोजल सेंटर की मोटर बढ़ेंगी और ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे

हाईवे का पानी नगर निगम के डिस्पोजल सेंटरों पर जाने से वहां पानी का दबाव बढ़ जाएगा। ऐसे में निगम डिस्पोजल सेंटरों पर मोटरों की संख्या, बिजली के ट्रांसफार्मर और अतिरिक्त जेनसेट लगाए जाएंगे। निगम के अनुसार जहां पर तीन मोटर हैं, वहां पर पांच मोटर लगाई जाएंगी। उसी अनुसार तीन माह के लिए अतिरिक्त जेनसेट का इंतजाम कराया जा रहा है। बिजली सप्लाई बेहतर करने के लिए ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे। इस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इससे जुलाई से पहले पूरा करने का लक्ष्य है। 9 डिस्पोजल सेंटरों को बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर में डाला जाएगा पानी

हाईवे से ग्रेटर फरीदाबाद जाने के लिए बीच में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के साथ गुरुग्राम नहर व आगरा नहर है। बारिश का पानी गुरुग्राम नहर में डाला जाना है। इसके लिए बदरपुर बाॅर्डर से बल्लभगढ़ के बीच गुुरुग्राम नहर में पानी डालने के लिए एक्सप्रेसवे पर पांच जगहों पर 1200 एमएम की पाइप की लाइनें डाली जाएगी। इसके लिए एनएचएआई को काम करना है।


हाईवे पर जल निवासी के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए ट्रेंचलेस तकनीक से लाइनें डाली जाएंगी। निगम के डिस्पोजल सेंटरों पर मोटर समेत अन्य संसाधनों को बेहतर किया जा रहा है। इससे जलभराव से राहत मिलेगी।
-सुशील ठाकरान, कार्यकारी अभियंता डिवीजन-तीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed