फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Wife strangled to death in the affair of girlfriend

प्रेमिका के चक्कर में पत्नी की गला दबाकर हत्या

Tue, 10 Aug 2021 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Wife strangled to death in the affair of girlfriend
मृतका रेनू का फाइल फोटो । - फोटो : Faridabad
बल्ल्भगढ़। थाना छांयसा इलाके में एक व्यक्ति ने प्रेमिका के चक्कर में पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। महिला का शव उसके घर ही बरामद हुआ। पुलिस ने पति सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हथीन निवासी श्याम सुंदर ने पुलिस को शिकायत दी कि भतीजी रेनू (28) की शादी साल 2012 में शाहपुरा खादर गांव निवासी जितेंद्र उर्फ पप्पी से हुई थी। पप्पी निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। श्याम सुंदर का आरोप है कि रेनू ने कई बार बताया था कि पति का किसी दूसरी महिला से साथ अवैध संबंध है। इसके कारण झगड़ा करता रहता है। रेनू की तीन बेटियां हैं। जितेंद्र इस कारण भी उसके साथ मारपीट करता था। उन्होंने कई बार सामाजिक तौर पर जितेंद्र को समझाया था। मंगलवार सुबह फोन आया कि रेनू की मौत हो गई है। श्याम सुंदर का कहना है कि भतीजी के गले पर कसने के निशान पड़े हुए थे। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। छायंसा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चाचा सुंदर का आरोप है कि भतीजी को जितेंद्र, उसकी प्रेमिका व दो-तीन अन्य साथियों ने मिलकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले भी आया था ऐसा ही मामला
कुछ दिन पहले डबुआ कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया था। इसमें एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां को मौत के घाट उतार दिया था। मां ने उसे उसके प्रेमी के साथ देख लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed