फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Wife's relatives beat up, did not even leave pregnant

सास की शिकायत से नाराज पत्नी के परिजनों ने ससुराल में की मारपीट

Sun, 29 Aug 2021 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Wife's relatives beat up, did not even leave pregnant
फरीदाबाद। अपनी सास की शिकायत से एक महिला इतनी नाराज हो गई कि उसने अपने परिजनों के साथ अपनी ससुराल में जाकर पूरे परिवार के साथ मारपीट कर दी। आरोपी अपने साथ कुछ अन्य युवकों को भी लेकर गए थे। थाना एसजीएम नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसजीएम नगर निवासी शुभम ने पुलिस को बताया कि उसकी मां ने कुछ दिनों पहले उसकी पत्नी के खिलाफ एक शिकायत थाने में दी थी। इस बात से नाराज होकर उसके ससुराल पक्ष के लोग शुक्रवार को उसके घर में आ गए। उनके साथ उसकी पत्नी, सास, यश चावला, अनिल, सोनिया, हर्ष और अमरदीप सहित करीब बीस अन्य लोग भी थे।
विज्ञापन

आरोप है कि सभी ने आकर शुभम के पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों में से कुछ लड़कों ने उसकी बहन के कपडे़ फाड़ दिए और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे। यश चावला और उसके दोस्त ने उसकी मां के बाल खींचकर मारा। काफी समझाने पर भी वे नहीं रुके और शुभम की गर्भवती भाभी के साथ भी मारपीट करने लगे। शुभम ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद आरोपी घर से कुछ नकदी लेकर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed