{"_id":"69c82bda1de29b589705028f","slug":"wife-killed-husband-injured-in-collision-with-speeding-pickup-truck-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-110892-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से पत्नी की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से पत्नी की मौत, पति घायल
विज्ञापन
-मरोड़ा गांव के पास हादसा, सड़क किनारे खड़े थे पीड़ित दंपती
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह जिले के मरोड़ा गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे खड़े दंपती को टक्कर मार दी, जिसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब पति-पत्नी नूंह बाजार जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे थे।
मरोड़ा गांव निवासी उमर मोहम्मद अपनी पत्नी साहूनी के साथ सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान नूंह की तरफ से तेज गति से आ रही एक पिकअप ने अचानक नियंत्रण खो दिया और दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साहूनी दूर जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उमर मोहम्मद घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल उमर मोहम्मद को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतका साहूनी अपने पीछे पांच छोटे बच्चों को छोड़ गई है, जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे शामिल हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच अधिकारी देवेंद्र का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।