{"_id":"602562698ebc3ee91c7ff8a8","slug":"wife-is-helping-to-hide-the-secret-of-gst-fraud-faridabad-news-noi565146170","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी फर्जीवाड़े के राज छुपाने के लिए पत्नी कर रही मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी फर्जीवाड़े के राज छुपाने के लिए पत्नी कर रही मदद
विज्ञापन
फरीदाबाद। जीएसटी के 12.76 करोड़ रुपये के फर्जीवाडे़ में गुरुग्राम से गिरफ्तार चार्टर्ड अकाउंटेंट हरीश कुमार रामपाल के तार फरीदाबाद से जुड़े हैं। नेहरू ग्राउंड में रामपाल एंड कंपनी के नाम से दफ्तर खोला हुआ है। आसपास के लोगों के मुताबिक तीन दिन से ताला लगा है। यहां काम करने वाले सभी कर्मचारी फरार हैं। वहीं इस फर्जीवाडे़ में हरीश की पत्नी के शामिल होने का अंदेशा जताया जा रहा है। बृहस्पतिवार को आरोपी की पत्नी एक अन्य व्यक्ति के साथ दफ्तर पहुंची। ड्राइवर से ताला खुलवाया और बाहर से लगाकर फरार हो गया।
माल एवं सेवा कर (जीएसटी) अधिकारियों ने एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को 12.67 करोड़ रुपये का जीएसटी सरकार के पास जमा नहीं कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि सीए ने जीएसटी का संग्रह तो किया था। उसने करीब 12.67 करोड़ रुपये का जीएसटी सरकार के पास जमा नहीं कराया। हरीश कुमार रामपाल ने जीएसटी चालान और जीएसटी रिटर्न में गड़बड़ी की। फिलहाल आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है। उधर सीए की फरीदाबाद शाखा से जुड़े लोग दफ्तर पहुंच रहे हैं, लेकिन गेट पर ताला लगा देखकर वापिस लौट जाते है।
वर्जन
एडिशनल प्लेज ऑफ बिजनेस में अगर इसका कारोबार फरीदाबाद में तो इसकी अवश्य जांच की जाएगी। अधिकारियों को जांच के आदेश जारी किए जाएंगे। - अरुण कुमार, संयुक्त आयुक्त, सीजीएसटी फरीदाबाद