फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Wife and brother in law arrested for husband s murder

मार डाला पति: जीजा के साथ मिलकर घोंटा गला, फिर भाई के साथ बाइक पर शव ले जाकर कूड़े में फेंका, दो गिरफ्तार

Sun, 26 Apr 2026 07:16 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Akash Dubey Updated Sun, 26 Apr 2026 07:16 PM IST
सार

क्राइम ब्रांच ने पति जयबीर की हत्या कर शव कूड़े में फेंकने के आरोप में पत्नी और साले चंद्रप्रकाश को गिरफ्तार किया है। जयबीर शराब पीकर झगड़ा करता था।

विज्ञापन
Wife and brother in law arrested for husband s murder
पत्नी ने पति को मार डाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के थाना डबुआ क्षेत्र के अंतर्गत पति की हत्या कर शव को कूड़े में फेंकने के मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने मृतक की पत्नी व साले चंद्रप्रकाश निवासी डबुआ फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार धर्मबीर निवासी गांव नरहुली जिला एटा यूपी ने थाना डबुआ में दी अपनी शिकायत में बताया कि 23 अप्रैल को उसके भाई जयबीर की किसी ने हत्या कर दी थी व सबूत मिटाने के लिए शव को कूड़े में फेंक दिया।

विज्ञापन

पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी ने बताया कि जयबीर शराब पीकर रोजाना झगड़ा करता था। जिससे छुटकारा पाने के लिये 22/23 अप्रैल की रात को उसने अपने जीजा जितेंद्र उर्फ गुड्डू के साथ मिलकर पति जयबीर का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर गुमराह करने के लिए दोनों ने जयबीर के शव को जंगल में फांसी से लटका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 23 अप्रैल को सुबह के समय आरोपी पत्नी का भाई चंद्रप्रकाश व जीजा जितेंद्र उर्फ गुड्डू, जयबीर के शव को मोटरसाइकिल से डबुआ पाली रोड उत्तम नगर के नजदीक कूड़े के ढेर में फेंक दिया था। चंद्रप्रकाश को जेल भेजा गया है वहीं आरोपी पत्नी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed