{"_id":"6ae8e1c190442ddecd0ad12e","slug":"widow-denied-pension-benefits-due-to-errors-in-parivar-pehchan-patra-family-id-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84412-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: परिवर पहचान पत्र में गड़बड़ी से विधवा को नहीं मिल रहा पेंशन का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: परिवर पहचान पत्र में गड़बड़ी से विधवा को नहीं मिल रहा पेंशन का लाभ
विज्ञापन
तीन लाख रुपये सालाना आय और 36 हजार रुपये का बिजली बिल दर्ज
परिवार की मासिक आमदनी महज सात हजार रुपये
निधि कुशवाहा
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आय संबंधी त्रुटियों को ठीक कराने और परिवार में नए सदस्य जोड़ने से जुड़ी शिकायतें सबसे अधिक पहुंचीं। इसके अलावा राशन कार्ड, अतिक्रमण, पुलिस और बिजली विभाग से संबंधित समस्याएं भी रखी गईं।
शिविर में पहुंचे अलीपुर निवासी मुकेश ने बताया कि वह परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में हुई गड़बड़ी को ठीक कराने के लिए परेशान हैं। उनका कहना है कि उनके बेटे की मृत्यु हो चुकी है। उनकी बहू का नाम निशु है, लेकिन पीपीपी में किसी दूसरी महिला जिसका नाम निशु है उनका नाम जोड़ दिया गया है। दूसरी महिला की सालाना आय तीन लाख रुपये दर्ज है, जबकि उनकी बहू गृहिणी है। इस गड़बड़ी के कारण बहू की विधवा पेंशन नहीं बन पा रही है। उनका कहना है कि दूसरी महिला के नाम पर दर्ज करीब 36 हजार रुपये का बिजली बिल भी उनके परिवार पहचान पत्र में जुड़ गया है, जबकि न तो वह महिला उनकी बहू है और न ही बिजली का बिल उनका है। मुकेश ने बताया कि वह अकेले कमाने वाले हैं और उनकी मासिक आय महज सात हजार रुपये है। ऐसे में बेटे की मृत्यु के बाद बहू को मिलने वाली विधवा पेंशन परिवार के लिए आर्थिक सहारा बन सकती है, लेकिन पीपीपी में गलत जानकारी दर्ज होने से इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
आय अधिक दर्ज होने पर कटा राशन कार्ड
झाड़सेंतली निवासी गया लाल ने बताया कि पीपीपी में ज्यादा आय दर्ज होने के कारण उनका राशन कार्ड कट दिया गया है। जबकि, पीपीपी में इनकी आय एक लाख से तीन लाख के बीच में दर्ज है। वहीं, उनका कहना है कि वह कोई काम नहीं करते व अक्सर बीमार रहते हैं। घर में कमाने वाला अकेला उनका बेटा है जो की निजी कंपनी में ड्राइवर है। राशन कार्ड दोबारा बनवाने के लिए वह चार बार समाधान शिविर में अपनी शिकायत लेकर पहुंच चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
पीपीपी में सुधार के बावजूद पांच महीने से लगा रही हैं चक्कर
एसी नगर निवासी मुन्नी देवी ने बताया कि वह पिछले पांच महीने से विधवा पेंशन बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रही हैं। कई बार कमरा नंबर 11 के चक्कर लगाए तो कभी सेक्टर-15 स्थित समाज कल्याण विभाग के। उन्होंने बताया कि उनके पीपीपी में पहले आय अधिक दर्ज होने के कारण उनकी पेंशन नहीं बन पा रही थी। उन्होंने आय संबंधी गड़बड़ी पीपीपी से ठीक करवा ली है। वह फिर समाधान शिविर में इस समस्या को लेकर पहुंची, जहां उन्हें आश्वासन दिया गया।
पीपीपी में अधिक आय दिखाने से राशन कार्ड का लाभ नहीं मिल रहा
सरूरपुर निवासी, संतोष ने बताया कि उनका राशन कार्ड पिछले सात महीने से कटा हुआ है। पीपीपी में उनकी और बहू की आय अधिक दर्ज होने के कारण राशन कार्ड काट दिया गया, जबकि न तो वह खुद कोई काम करती हैं और न ही उनकी बहू नौकरी करती है। आय की गलत जानकारी ठीक कराने के लिए वह कई महीनों से समाधान शिविर के चक्कर लगा रही है, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला।