फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   WHO will test whether there is health data on international standards

अंतरराष्ट्रीय मानकों पर स्वास्थ्य डाटा है कि नहीं, परखेगा डब्ल्यूएचओ

Wed, 21 Jul 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
WHO will test whether there is health data on international standards
फरीदाबाद। देश अंतरराष्ट्रीय मानकों पर उपचार व डेटा संरक्षण की एडवांस प्रणाली आईसीडी-11 अपनाने की तैयारी में है। अब तक मानक आईसीडी-10 के अनुसार चिकित्सा क्षेत्र का डाटा किया जाता रहा है। ऐसे में डाटा होने पर ही अगले पड़ाव की मंजूरी मिलेगी। इसकी परख सरकारी निजी केंद्रों में संरक्षित डाटा को देखने के बाद होगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की टीम स्कूल एनजीओ की मदद से यह सर्वे करेगी। इसके लिए पूरे देश में दो राज्य हरियाणा व छत्तीसगढ़ चुने गए हैं। वहीं हरियाणा में फरीदाबाद को वरीयता दी गई है।
विज्ञापन

प्रदेश में फरीदाबाद को मूल्यांकन के लिए चुना गया है। इसकी तैयारी जिला स्तर पर शुरू हो गई है। सरकारी अस्पताल बीके, सामुदायिक केंद्र व प्राथमिक केंद्र सहित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व एक निजी मेडिकल कॉलेज में यह मूल्यांकन सर्वे होगा। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार किसी की मौत, दीर्घकालीन उपचार सहित अन्य बीमारियों का रिकॉर्ड खास कोडिंग व वर्गीकरण व्यवस्था अनुसार किया जाता है। इससे पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार बीमारी व उपचार का डेटा संरक्षित किया जा सके। इससे किसी भी नई रिसर्च, दवा व बीमारी के लिए चिकित्सीय उपचार की एकरूपता में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन

इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय डब्लयूएचओ की तकनीकी टीम की मदद लेगा। जुलाई के अंतिम सप्ताह में बीके नागरिक अस्पताल सहित पांच अन्य केंद्रों में बीमारियों के वर्गीकरण के आधार पर तैयार किए गए डेटा का निरीक्षण किया जाएगा। आंकड़ों की समीक्षा व मूल्यांकन कर बीमारियों के उपचार की नई रूप रेखा बनाई जाएगी। इसे लेकर कार्यशाला आयोजित की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीडी नाम की कार्यशाला में बीके अस्पताल के डॉ. मनोज बजाज भी शामिल हुए। कार्यशाला में बताया गया कि भारत सहित 196 देश इस प्रोजेक्ट में शामिल किए गए हैं। इसमें प्रत्येक बीमारी के डेटा जुटाया जा रहा है। बीमारी को कोडनेम देते हुए मरीज की बीमारी का वर्गीकरण करना होगा। इससे नई रणनीति तैयार कर मरीज का इलाज व जांच में सहूलियत होगी।

इन केंद्रों का होगा सर्वे
ईएसआइसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल
श्री अटल बिहारी मेडिकल कॉलेज
बीके नागरिक अस्पताल
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छांयसा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौराली
वर्जन-
देश में फरीदाबाद को मूल्यांकन के लिए चुना गया है। खुशी है कि जिले का नाम इस सर्वे में आया। सर्वे के लिए जिला पूरी तरह से तैयार है। - डॉ. सविता यादव, प्रधान चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed