{"_id":"690266908502ecfa8800dc57","slug":"while-council-workers-removed-encroachments-shopkeepers-re-arranged-their-goods-faridabad-news-c-24-1-gr11004-118880-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: इधर परिषद कर्मियों ने अतिक्रमण हटाया, उधर दुकानदारों ने फिर सामान सजाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: इधर परिषद कर्मियों ने अतिक्रमण हटाया, उधर दुकानदारों ने फिर सामान सजाया
विज्ञापन
होडल में अभियान फेल हुआ, सख्ती का नहीं दिखा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। नगर परिषद द्वारा शहर में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान फेल हो गया। दुकानदारों ने उसी स्थान पर दोबारा से कब्ज़ा कर अपने सामान की बिक्री करना शुरू कर दिया है।
एसडीएम बैलीना लोहान के निर्देशानुसार परिषद कर्मचारियों द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान का शुभारंभ मंगलवार शाम पुराने जीटी रोड से किया गया था, जिसमें परिषद के कर्मचारियों ने राजीव गांधी चौक से बाबू जगजीवन राम चौक के आसपास दुकानदारों, रेहड़ी वालों तथा सड़क पर उत्पादों को रखकर बेचने वालों के कुछ तख्त, बेंच व अन्य सामान को जेसीबी व सफाई कर्मचारियों के माध्यम से हटाया था। परिषद कर्मचारियों ने इस कार्रवाई के तहत कुछ दुकानदारों का सामान भी ज़ब्त किया था।
परिषद द्वारा शहर में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर दुकानदारों में हड़कंप मच गया था। परिषद के कर्मचारियों का अभियान कुछ ही देर चल पाया। बाद में दुकानदारों ने उसी स्थान पर अतिक्रमण कर दोबारा से कब्ज़ा कर अपने सामान की बिक्री करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
शहर में पुरानी जीटी रोड, जगजीवन राम चौक, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, गोयल नर्सिंग होम चौक, गांधी चौक, गढ़िया बाज़ार, अग्रसेन चौक, बस स्टैंड चौक, भरत मिलाप चौक, सरकारी अस्पताल रोड आदि पर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया हुआ है, जिसके कारण यहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। शहर की कई संस्थाओं ने इस अतिक्रमण को हटाने व लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की थी, जिस पर नगर परिषद ने पुराने जीटी रोड से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की थी, लेकिन नगर परिषद का यह अभियान शुरू होने से पहले ही पूरी तरह से फेल हो गया।
इस मामले में परिषद अधिकारियों को अतिक्रमण को साफ करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। यदि अतिक्रमणकारियों ने दोबारा से कब्ज़ा किया तो उनके खिलाफ जुर्माने के अलावा कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।
-मनीषा शर्मा, जिला नगर आयुक्त, पलवल