फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   When scientist son came home, mother was freed from digital arrest after 8 hours

Faridabad News: वैज्ञानिक बेटा घर आया तो 8 घंटे बाद डिजिटल अरेस्ट से हुई मुक्त मां

Sun, 05 Jan 2025 12:44 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
When scientist son came home, mother was freed from digital arrest after 8 hours
बेटे को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार करने की झूठी कहानी सुनाकर तीन लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

बेटे की एआई से रोने की आवाज भी सुनाई, बेटे के घर आने के बाद महिला ने काटा फोन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। महिला के वैज्ञानिक बेटे को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार करने का डर दिखाकर तीन लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। महिला को आरोपी ने सीबीआई अधिकारी बनकर व्हाट्सएप कॉल पर करीब 8 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा। महिला का बेटा जब घर आया तो उसने तुरंत फोन काट दिया। साइबर थाना बल्लभगढ़ की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आदर्श नगर कॉलोनी निवासी कुसुम कौशिक ने बताया कि उनके पति का देहांत हो चुका है। 17 फरवरी को उनके पास अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपने आपको सीबीआई अधिकारी बताया। आरोपी ने बताया कि उनके बेटे को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। बेटे को छोड़ने के एवज में पैसे देने होंगे। इस दौरान आरोपी ने महिला को सुबह 11 बजे से लेकर शाम के 7 बजे तक व्हाट्सएप कॉल पर डिजिटल अरेस्ट करके रखा। महिला को विश्वास दिलाने के लिए आरोपी ने उनके बेटे की कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से रोने की आवाज सुनाई। जिसमें उनका बेटा बोल रहा था कि मम्मी, बचाओ-बचाओ। साथ ही आरोपी ने महिला को कहा कि अगर उसने गलती से भी उनकी कॉल को काट दिया तो उनके बेटे को गोली मार देंगे।
विज्ञापन

महिला ने जो पैसे बेटी की शादी के लिए जोड़े थे वह आरोपी के बताए हुए खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा पैसे कम पड़ने पर उसने पड़ोसियों से भी उधार लिए। महिला ने शाम को 7 बजे तक तीन लाख रुपये आरोपियों द्वारा बताए बैंक खाते में जमा करा दिए। तभी उनका बेटा घर पर आ गया तो उन्होंने फोन को तुरंत काट दिया और घटना के बारे में बेटे को बताया। बेटा शुभम ने बताया कि वह उस समय दिल्ली में वैज्ञानिक थे आजकल वह यूरोप में काम कर रहे हैं। उनके ऑफिस में नेटवर्क नहीं आते हैं। जिस दिन उनकी मां के साथ ठगी हुई उस दिन भी नेटवर्क नहीं आ रहे थे जिसके चलते उनकी मां को लगा कि वह सच में मुसीबत में फंस गया है। वैसे तो वह देर रात को घर आते हैं लेकिन उस दिन शाम को जल्दी 7 बजे घर आ गए तो उनकी मां ने उनको देखकर फोन काट दिया। बेटे ने बताया कि अगर वह नहीं आते तो आरोपी उनको कई घंटे और डिजिटल अरेस्ट करके रखते। अब पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed