फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   When people protested against illegal occupation of the plot, they were beaten with axes and sticks.

Faridabad News: प्लाॅट पर अवैध कब्जे का विरोध किया तो फरसा-लाठी से पीटा

Sat, 23 Mar 2024 01:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:15 PM IST
विज्ञापन
When people protested against illegal occupation of the plot, they were beaten with axes and sticks.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। गांव नांगल सभा में प्लाॅट पर कब्जा करने का विरोध किया तो एक दर्जन लोग हाथों में फरसा,लाठी ,डंडा एवं अन्य हथियारों को लेकर मौके पर पहुंच गए । इस हमले में एक महिला सहित चार लोगों को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बहीन थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर 11 नामजद सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बहीन थाना प्रभारी रेणु शेखावत के अनुसार नांगल सभा निवासी शाहिद ने लिखित शिकायत देकर कहा है कि उसका एक प्लाॅट गांव में है, जोकि राजस्व रिकॉर्ड में उनके नाम है। इस प्लाॅट पर कई महीनों से हफीज,कमाल,सुब्बा,सलमान, शाहरुख,सोहेल,मैमुना,परवीन,अकरम,फरीद एवं सहिदन जबरन कब्जा करने की कोशिश में थे। उसने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उनके उन पर हमला कर दिया। पीड़ित मौके से जैसे तैसे अपनी जान बचाकर भागे।जिसके बाद आरोपी हाथों में लाठी,डंडा, फरसा एवं अन्य हथियार लेकर उनके घर में घुस आए और हमला कर दिया। आरोपियों के हाथों में कट्टा भी था। जिन्होंने उसे एवं उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसे शाहिद ,शरूणा, जन्नती एवं शहीद खान को पीट-पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने उसके 80 वर्षीय बुजुर्ग पिता व दादी को भी नहीं बख्शा। पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर शिकायत की गई। पुलिस ने पहुंचकर पीड़ितों को बचाया। बहीन थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed