फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   When people came on the road, the guard increased in the streets

सड़क पर उतरे लोग तो गलियों में भी बढ़ा पहरा

Tue, 22 Jun 2021 06:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
When people came on the road, the guard increased in the streets
फरीदाबाद। गांव खोरी में तोड़फोड़ की कार्रवाई रोकने की मांग को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों ने दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास के लिए कूच किया तो पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच बहस भी हुई। ऐसे में पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए गांव की गलियों में पहरा बढ़ा दिया। इससे की लोगों को गांव से बाहर न जाने दिया जाए। पुलिस की कार्रवाई से गांव की गलियों में सन्नाटा पसर गया। इससे दिनभर लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील गुप्ता के नेतृत्व में करीब पांच सौ लोग अलग-अलग समूह में गांव से प्रधानमंत्री आवास के लिए निकले। पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव में पहरा लगा दिया। मंगलवार अल सुबह पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। गलियों से बाहर निकलने पर पुलिस ने रोक लगा दी। हालांकि इसके बावजूद अनेक लोग पुलिस का पहरा तोड़ अन्य स्थानों से गांव से बाहर निकल गए। लोगों का कहना है कि वह शांतिपूर्ण ढंग से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे कि राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सराय ख्वाजा चौक पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। उनके नेता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीणों के हौसले कमजोर नहीं होंगे। वह फिर संगठित होकर प्रधानमंत्री से मिलने के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed