फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   When husband threatened, woman called the miscreants, case registered

Faridabad News: पति ने धमकाया तो महिला ने फोन कर बुला लिए बदमाश, केस दर्ज

Thu, 21 Sep 2023 11:28 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 21 Sep 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
When husband threatened, woman called the miscreants, case registered
फरीदाबाद। बीपीटीपी थाना इलाके में पति-पत्नी के आपसी विवाद में महिला ने फोन कर बदमाश बुला लिए। महिला की सास ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 76 बीपीटीपी निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया बुधवार सुबह उसका अपनी पत्नी अर्चना के साथ मामूली विवाद हो गया था। आरोप है अर्चना ने फोन कर अपने जानकार को विवाद के बारे में सूचना दे दी। करीब एक घंटे बाद 2 गाड़ियों में सवार होकर कुछ बदमाश आए और झगड़ा करने लगे। इसी बीच राजेश की मां ने पुलिस को सूचना दे दी। आरोपी कार को छोड़कर भाग गए। कार की तलाशी लेने पर एक बटनदार चाकू, डंडा, सरिया व एक पिस्टल छह गोलियों सहित बरामद हुई। मौके से नितिन, विकास और अक्षित नाम के युवकों को पुलिस ने काबू कर लिया। अन्य अभी फरार हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed