फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Wheat, rice, and milk stolen from Anganwadi center

Faridabad News: आंगनबाड़ी केंद्र से गेहूं, चावल व दूध चोरी

Fri, 06 Feb 2026 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Wheat, rice, and milk stolen from Anganwadi center
पुन्हाना। गांव सिंगार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से रात के समय ताला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर केंद्र से गेहूं, चावल, दूध समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। इस संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की शिकायत पर थाना बिछोर में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता तारादेवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव सिंगार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यरत हैं। 3 फरवरी की रात किसी अज्ञात चोर ने केंद्र का ताला तोड़कर केंद्र से तीन बोरी गेहूं, एक बोरी चावल, 12 पेटी दूध (करीब 120 किलो), एक कड़ाही और एक छोटा कुकर चोरी कर ले गया। 4 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे आंगनबाड़ी केंद्र की हेल्पर ने फोन कर सूचना दी कि केंद्र का ताला खुला हुआ है। सूचना मिलते ही वह तुरंत केंद्र पहुंचीं, जहां देखा कि ताला टूटा हुआ था और केंद्र से रखा गया खाद्य सामग्री व बर्तन गायब थे। बिछोर पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed