फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Welcome to the players who returned after winning medals from Varanasi

Faridabad News: वाराणसी से पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत

Tue, 16 Sep 2025 10:30 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 16 Sep 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the players who returned after winning medals from Varanasi
फरीदाबाद डीपीएस के ​खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तरीय सीबीएसई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीते पदक। 
- राष्ट्रीय स्तरीय सीबीएसई एथलेटिक्स में जीते कई पदक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हाल ही मेंं वाराणसी में संपन्न हुई राष्ट्रीय स्तरीय सीबीएसई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक और चैंपियनशिप जीते जिले के डीपीएस स्कूल कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ियों को विद्यालय की प्रधानाचार्य ने फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान खिलाड़ी हाथों में पदक लेकर मुस्कुराते हुए नजर आए।

बता दें कि प्रतियोगिता में बालकों की अंडर-19 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था। वहीं, कई खिलाड़ियों ने पदक अपने नाम किए थे। इनमें बालक और बालिका दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। बालकों में मान सिंह भड़ाना ने एक स्वर्ण सहित दो पदक अपने नाम किए थे। वहीं बालिका वर्ग में कई खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए इनमें एक स्वर्ण समेत अकेले तीन पदक हनी मलिक के नाम रहे थे। इनमें व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा दोनों में पदक शामिल थे।
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स के विभिन्न खेलों में पदक अपने नाम किए थे। इनमें 1500 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, रिले रेस, ट्रिपल जंप और डिस्कस थ्रो आदि मुकाबले शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed