Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Weather pattern shifts after three days of rain; mornings and evenings turn colder.

Faridabad News: तीन दिन की बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, सुबह-शाम बढ़ी ठंड

Sun, 01 Nov 2026 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Weather pattern shifts after three days of rain; mornings and evenings turn colder.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर में लगातार तीन दिन तक हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है और सुबह-शाम ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। शनिवार को दोपहर के समय हल्की धूप निकली। हालांकि सुबह और शाम मौसम ठंडा बना रहा।



शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट का असर अब साफ दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन




सुबह और देर शाम मौसम सुहावना होने के कारण लोग परिवार के साथ घरों से बाहर निकल रहे हैं। पार्कों और खुले स्थानों पर भी लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है। खासकर सुबह की सैर करने वाले लोगों को मौसम में आई ठंडक राहत दे रही है। लगातार गर्मी और उमस के बाद बदले मौसम से लोगों ने सुकून महसूस किया है। मौसम में आए इस बदलाव के साथ ही लोगों को अब सर्दी की शुरुआत का अहसास होने लगा है। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना के बीच लोगों को मौसम के अनुसार अपनी दिनचर्या में बदलाव करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed