{"_id":"6894e409956149d954086bea","slug":"waterlogging-on-the-roads-of-old-underpass-people-are-troubled-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-48728-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ओल्ड अंडरपास की सड़कों पर जलभराव, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ओल्ड अंडरपास की सड़कों पर जलभराव, लोग परेशान
विज्ञापन
- पानी की निकासी न होने के चलते खड़ी हुई समस्या
संंवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के ओल्ड अंडरपास और आसपास के इलाके की सड़कों पर जलभराव के कारण स्थानीय लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण गाड़ियों की आवाजाही बाधित हो रही है और राहगीरों को भी आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं। लोगों कि मानें तो यह समस्या पिछले बहुत समय से ऐसे ही कायम है। इसका कोई समाधान नहीं निकल रहा है।
राहगीरों ने बताया कि इस सड़क पर जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। जो बरसात के समय में और विकराल रूप ले लेती है। पानी घुटनों तक पहुंच जाता है। जिससे पैदल यात्रियों का सड़क से निकलना दुश्वार हो जाता है। वहीं विद्यालय जा रहे विद्यार्थियों और ऑफिस से आते-जाते कर्मचारियों के कपड़े अक्सर गाड़ियों के छीटों से खराब हो जाते हैं।
ओमवीर नाम के एक राहगीर ने बताया कि इस एक समस्या से बहुत सी दिक्कतें हो रही हैं। पैदल सड़क से गुजरने पर बीमारियों और इस गंदे पानी में मौजूद कीड़े-मकौड़ों का डर साथ ही वाहनों में भी बार-बार पानी और कीचड़ जाने से वह भी जल्द खराब हो रहे हैं।