फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Water will not come for 48 hours, 50 thousand people will have to face trouble

Faridabad News: 48 घंटे नहीं आएगा पानी, 50 हजार लोगों को उठानी पड़ेगी परेशानी

Tue, 09 May 2023 06:52 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Tue, 09 May 2023 06:52 PM IST
विज्ञापन
Water will not come for 48 hours, 50 thousand people will have to face trouble
11 से 13 मई तक रेनीवेल की लाइन नंबर सात पर चलेगा काम
विज्ञापन


अधिकारियों ने लोगों से की दो दिन पानी स्टोर करने की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान रेनीवेल लाइन नंबर सात को करीब चार किलाेमीटर तक सड़क के दूसरी तरफ स्थानांतरित किया जा रहा है। इसके लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से पाइप लाइन डाली जा चुकी है। बृहस्पतिवार से रेनीवेल की पाइप लाइन से जोड़ना है। इसे ध्यान में रखते हुए इस लाइन से जुड़े लोगों के लिए 48 घंटे तक पेयजल आपूर्ति ठप रहेगी। इसके कारण 10 सोसाइटी और करीब छह सेक्टरों के 50 हजार घरों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।

इस लाइन से 48 घंटे पानी की सप्लाई नहीं मिल सकेगी। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने इस लाइन से पानी प्राप्त करने वाले लोगों से अपील की है कि वे दो दिन के लिए पानी स्टोर करके रखें। एक्सप्रेसवे के नीचे से रेनीवेल की 600 एमएम की लाइन आ रही है। भविष्य में रेनीवेल लाइन को क्षति न पहुंचे, इसलिए लाइन को स्थानांतरित कर सेक्टर-29, सेक्टर-32, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी और एनएचपीसी के पास कनेक्शन करना जरूरी है, इसलिए 11 से 13 मई की सुबह नौ बजे तक पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन



इन क्षेत्रों में ठप रहेगी आपूर्ति

अधिकारियों के अनुसार पाइप लाइन के कनेक्शन के बाद 48 घंटे तक पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। रेनीवेल लाइन नंबर सात से सेक्टर-45, 46, 39, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, लकड़पुर, सूरजकुंड और बड़खल विधानसभा क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति ठप रहेगी। एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच तालमेल न होने की वजह से सीवर व पेयजल लाइनें सड़क के नीचे दब गई हैं। इस वजह से सीवर ओवरफ्लो हो रहा है और भविष्य में लाइनों को दुरुस्त भी नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां से ले सकते हैं जानकारी

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण ने लाइन स्थानांतरित की जानकारी के लिए एसडीओ धीरज भड़ाना का मोबाइल 9990402919 जारी किया है।



पाइप लाइन को स्थानांतरित कर रेनीवेल से जोड़ना है, इस कारण बृहस्पतिवार से 48 घंटे पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
-नेहा विज, प्रवक्ता एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed