{"_id":"573c95c14f1c1bd51aac703a","slug":"water-tank-repair-water-supply-will-be-afternoon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के लोड से गिरी पानी की टंकी की मरम्मत, दोपहर बाद होगी पानी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के लोड से गिरी पानी की टंकी की मरम्मत, दोपहर बाद होगी पानी की सप्लाई
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 19 May 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-25 में नगर निगम की गिरी टंकी से प्रभावित कॉलोनियों में पानी की सप्लाई बृहस्पतिवार दोपहर बाद बहाल हो पाएगी। निगम कर्मचारी क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों को जोड़ने के काम में जुटे हैं। निगम अधिकारियों का कहना है कि अधिकांश काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
कुछ बारीकी काम बचा है, जिसे बृहस्पतिवार सुबह तक पूरा कर लिया जाएगा। रात में भी मरम्मत का काम जारी रहा। ज्ञात हो कि सेक्टर-25 में नगर निगम ने पानी की दो टंकी (ओवरहेड स्टोरेज रिजर्व वाटर) बना रखी थी। इनमें से एक 1970 में बनाई गई थी। इस टंकी की कुल क्षमता करीब 9 लाख लीटर थी।
विज्ञापन
रविवार की शाम करीब 4 बजे टंकी अचानक पानी के लोड से बैठ गई। इससे सेक्टर-22, 23, 23ए, 24, 25, 55, 58, जवाहर कॉलोनी, गोंछी, जीवन नगर, मुजेसर और एनआईटी औद्योगिक क्षेत्र में पानी का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
हुडा ने तो सेक्टर-55 में मंगलवार की रात में ही पानी सप्लाई बहाल कर दी, लेकिन निगम का अभी मरम्मत का काम जारी है। एक्सईएन रमन शर्मा का कहना है कि अधिकांश मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। 5 से 10 फीसदी काम शेष रह गया है। उम्मीद है कि बृहस्पतिवार दोपहर बाद पानी सप्लाई बहाल हो जाएगी। वैकल्पिक तौर पर टैंकर से लोगों को पीने के लिए पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।