{"_id":"65258bc5a17b24232708ee06","slug":"water-overflow-in-wazeerpur-khedi-road-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-15088-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वजीरपुर खेड़ी रोड पर जलभराव से लोग आहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वजीरपुर खेड़ी रोड पर जलभराव से लोग आहत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मंगलवार को खेड़ी वजीरपुर रोड पर सीवर का पानी भरने से आसपास के दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गुस्साए दुकानदार सड़कों पर उतर आए और आक्रोश प्रदर्शन किया।
दुकानदारों का कहना हैं कि गंदे पानी के चलते दुकानदारी प्रभावित होती है। वह कई बार यहां की शिकायत प्रशानिक अधिकारियों को कर चुके हैं। मशीन लगवाकर लाइन साफ करवा जाते हैं और उसके कुछ दिन बाद यहां तुरंत पानी भर जाता है। यहां पर पुलिस लाइन भी है, बावजूद इसके इस रोड की हालत काफी खराब है। लोगों ने सीवर के गंदे पानी में उतरकर अपना रोष प्रकट किया। स्थानीय निवासी इंदिरा देवी ने बताया कि इस रोड पर पानी काफी सालों से भरा हुआ है, मगर कोई सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक कभी लोगों की सुध नहीं लेते और अगर उनकी सुनवाई नहीं होती है तो वो खेड़ी पुल पर जाम लगाने के लिए मजबूर होंगे। लगभग 3 वर्ष हो चुके हैं यहां पर जलभराव की समस्या के चलते लोगों का निकलना भी दूभर है। लोगों का पैदल निकलना भी दूभर हो चुका है। नरक जैसे हातात यहां पर देखने को मिल रहे हैं। वहीं, रविन्द्र कपूर ने बताया कि इस जलभराव के चलते लोग बीमार होने लगे हैं। मगर, निगम अधिकारी लोगों की सुध लेने का तैयार नही है। जलभराव के चलते लोगों का काम भी प्रभावित हो रहा है।
बातचीत
बार-बार विधायक और एक्सईएन को शिकायत कर चुके हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं होती। जेई की लापरवाही के चलते उनको इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
-दिनेश कुमार स्थानीय निवासी
--
6 महीने पहले 16 करोड़ रुपये में यह रोड पास हो चुका है, पता नहीं यह रोड कब बनेगा। जलभराव के चलते लोगों का यहां से निकलना दूभर है। निगम जल्द कदम उठाए।
-नरेंद्र कुमार, स्थानीय निवासी
कोई चोरी से सीवर लाइन का कनेक्शन कर रहा था, लेकिन कर नहीं पाया और लाइन बलॉक कर दी। जिसकी वजह से यह सीवर का पानी सड़क पर आ गया है। स्थानीय लोगों ने भी इस बाबत कोई जानकारी नहीं दी है। हमें पता चलता है, तो ऐसे व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी। मशीन भेजकर लोगों की इस समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
- महेन्द्र, जेई नगर निगम