फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Water level likely to decrease from Friday: Deputy Commissioner

शुक्रवार से पानी का स्तर कम होने की संभावना: उपायुक्त

Fri, 05 Sep 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Water level likely to decrease from Friday: Deputy Commissioner
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। यमुना के बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन मौका मुआयना कर रहा है। जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 2023 में आए यमुना के पानी को देखते हुए इस बार जल स्तर कम है। बृहस्पतिवार रात को पानी और ज्यादा बढ़ सकता है। इसके बाद शुक्रवार से पानी का स्तर कम होना शुरू होने की संभावना है।

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि हर बाढ़ प्रभावित गांव में अधिकारियों की टीम तैनात है। प्रशासन चौबीसों घंटे राहत कार्यों में जुटा हुआ है और जरूरी संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। मंत्री राजेश नागर और डीसी विक्रम सिंह ने बृहस्पतिवार को तिगांव विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और कैंपों में मौजूद सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने भूपानी में एक बच्चे के डूबने से हुई मृत्यु पर दुख जताया और परिजनों को राज्य सरकार की ओर से चार लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा भी की।
विज्ञापन


मंत्री राजेश नागर मंझावली में यमुना तट पर बन रहे पुल पर भी गए और वहां से मिट्टी के कटाव को देखा। इसके अलावा घरौडा, मंझावली, चीरसी, ददसिया, बसंतपुर, कीड़ावली गांवों को भी दौरा किया। उनके साथ मौजूद अधिकारियों ने उन्हें वास्तविक स्थिति की जानकारी दी। वहीं नागर ने भी उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री राजेश नागर ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने उन्हें जलभराव, सड़कों की क्षति, फसल नुकसान, व बिजली-पानी की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह से बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ है। जरूरतमंदों को समय पर खाद्य सामग्री, साफ पानी, दवाइयां और अस्थायी आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर डीडीपीओ प्रदीप कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी मूर्ति सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed