फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Water level in Basantpur area came down by 3 feet

Faridabad News: बसंतपुर क्षेत्र में जल स्तर 3 फीट नीचे आया

Sun, 07 Sep 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Water level in Basantpur area came down by 3 feet
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। फरीदाबाद में बीते 24 घंटों में कुल 25 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले में फरीदाबाद 6 मिमी, बल्लभगढ़ 2 मिमी, मोहना 2 मिमी, दयालपुर 2 मिमी, बड़खल 2 मिमी, धौज 9 मिमी और गौच्छी में 2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। भारी वर्षा के चलते अब तक 27 गांव प्रभावित हुए हैं। इसके साथ ही प्रशासन को राहत के संकेत भी मिलने लगे हैं। बसंतपुर क्षेत्र में जल स्तर लगभग 3 फीट नीचे आया है, जिससे स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि डीसी विक्रम सिंह ने लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय थोड़ी सी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे में सतर्कता बनायें रखें।

जिला में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए ग्राम सचिव, सरपंच, पटवारी तथा बीडीपीओ स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीसी, एडीसी, एसडीएम सहित प्रशासन के उच्च अधिकारी मौके पर जाकर पल-पल की स्थिति का जायजा ले रहे हैं। इनमें से कुछ गाँवों को सबसे अधिक संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जिनमें बसंतपुर,
विज्ञापन


किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर करें नुकसान की भरपाई के लिए आवेदन

बाढ़ की मार से जिले में आवासीय और कृषि दोनों स्तरों पर नुकसान हुआ है। अब तक 270 मकान आंशिक रूप से प्रभावित हुए हैं। वहीं फसलें भी बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिनका आकलन किया जा रहा है। किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह पोर्टल सरकार की ओर से 15 सितंबर तक खोला गया है। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि किसानों को हर संभव प्रयास कर नुकसान की भरपाई कराईं जाएगी बशर्ते वह इसका पूरा विवरण पोर्टल पर आवेदन कर सरकार के साथ साझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 राहत केंद्रों में 750 बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित आश्रय: डीसी

अब तक 750 लोगों को सुरक्षित स्थलों पर निकाला गया है। जिले में 12 राहत शिविर सक्रिय हैं, जिनमें फिलहाल 750 लोग ठहरे हुए हैं। प्रभावित को आवश्यकतानुसार राहत सामग्री वितरित की जा रही है।जिला प्रशासन और राज्य आपदा मोचन बल की 2 टीम (12 सदस्य) मौके पर तैनात हैं। इनके साथ-साथ राज्य पुलिस, फायर विभाग और नावें लगातार राहत व बचाव कार्य में लगी हुई हैं। डीसी विक्रम सिंह ने कहा है कि अधिकारियों द्वारा हर पल-पल की फीडबैक ली जा रही है ताकि समय पर निर्णय लेकर प्रभावित क्षेत्रों तक राहत पहुँचाई जा सके। हेल्प सेंटर्स और रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी हैं और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed