फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Wards 1 to 10 will be illuminated at a cost of about 1.25 crore

Faridabad News: करीब सवा करोड़ की लागत से वार्ड एक से 10 तक के इलाके होंगे जगमग

Sat, 26 Jul 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Wards 1 to 10 will be illuminated at a cost of about 1.25 crore
- कई वार्डों में लाइटिंग सुधार की सात योजनाओं पर प्रशासन ने शुरू की प्रक्रिया
विज्ञापन

- नई एलईडी लाइट, मिनी हाईमास्ट, रोप लाइट लगाने के साथ बनाया जाएगा नया क्लॉक टावर


अमर उजाला ब्यूरोफरीदाबाद। शहर की सूरत और सुरक्षा दोनों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम फरीदाबाद ने बड़ी पहल की है। नगर निगम प्रशासन ने विभिन्न क्षेत्रों में एलईडी लाइटिंग सिस्टम, हाइमास्ट लाइट, रोप लाइट, टावर निर्माण और वार्षिक रखरखाव जैसी सात अहम योजनाओं पर कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह सभी कार्य वार्ड एक से लेकर वार्ड 10 तक फैले इलाकों में होंगे। इससे न केवल रोशनी व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा बल्कि शहर की रात्रिकालीन गतिविधियों को भी सुरक्षित और सुगम बनाया जा सकेगा।

नगर निगम की इन सात योजनाओं की कुल अनुमानित लागत करीब सवा करोड़ रुपये है। इसमें से सबसे बड़ा प्रोजेक्ट वार्षिक रखरखाव का है जिसकी कीमत करीब 72 लाख रुपये है। यह कार्य वार्ड 1 से 10 तक के लिए निर्धारित किया गया है, जिसमें एलईडी स्ट्रीट लाइट और हाइमास्ट लाइट की नियमित देखभाल, मरम्मत, फॉल्ट सुधार और संचालन शामिल होगा।
विज्ञापन



एलईडी स्ट्रीट व हाइमास्ट लाइट अब नहीं पड़ेगी बंद
नगर निगम की तरफ से जारी जानकारी के अनुसार एलईडी स्ट्रीट व हाइमास्ट लाइटों को ठीक करने व रखरखाव का कार्य 15 महीने तक चलेगा। इसमें पूरे एनआईटी क्षेत्र के 10 वार्ड शामिल होंगे। इससे शहर की लाइटिंग व्यवस्था निरंतर बेहतर बनी रहेगी और खराब लाइटों को समय पर सुधारा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वार्ड 1 में लगेंगी नई एलईडी लाइट
वार्ड नंबर एक में पुरानी खराब हो चुकी लाइटों को हटाकर नई लाइट लगाई जाएंगी। नई स्ट्रीट लाइट व्यवस्था करने के लिए विभाग की तरफ से करीब 8 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। आने वाले दिनों में लोगों को इस इलाके में अंधेरे के कारण होने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी।

अटल चौक व अटल पार्क होगा रोशन
निगम की तरफ से अटल चौक व अटल पार्क में 8 मीटर ऊंची 10 मिनी हाइमास्ट लगाने का काम करीब सात लाख की लागत से किया जाएगा। यह लाइटें प्रमुख स्थानों पर अधिक रोशनी देंगी और ट्रैफिक व सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेंगी।


सोडियम लाइट की जगह लगेगी एलईडी
वार्ड 1 से 10 तक की पुरानी सोडियम लाइटें बदली जाएंगी। इनके स्थान पर एलईडी लगाने का कार्य होगा। इस काम में करीब साढ़े तीन लाख रुपये खर्च होंगे। जिससे बिजली की खपत में भारी कमी आएगी और रोशनी भी बेहतर होगी।

मुख्य चौराहों पर लगेंगी एलईडी रोप लाइट
शहर के मुख्य चौराहों पर एलईडी रोप लाइट लगाई जाएंगी। इसमें करीब साढ़े पांच लाख रुपये की लागत आएगी। यह कार्य शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ रात के समय स्थानों को आकर्षक बनाने में सहायक होगा।


डबुआ कॉलोनी में लगेंगी 12.5 मीटर की हाइमास्ट
फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में करीब साढ़े तीन लाख की कीमत से हाइमास्ट लगेंगी। यह हाइमास्ट लाइट लीजर वैली पार्क व दिगंबर जैन मंदिर के सामने लगाई जाएगी, जिससे भीड़भाड़ वाले इलाके में बेहतर रोशनी मिल सकेगी।

सीपी ऑफिस के सामने अशोक स्तंभ व क्लॉक टावर का होगा निर्माण
NH-5 स्थित सीपी ऑफिस के सामने करीब 17 लाख की लागत से अशोक स्तंभ व क्लॉक टावर लगाया जाएगा। इससे स्थान एक ऐतिहासिक प्रतीक बनेगा और स्थानीय लोगों के लिए एक नया पहचान बिंदु होगा।


जमीनी स्तर पर लोगों को मिलेगा लाभ
इन योजनाओं का सबसे बड़ा लाभ आमजन को होगा। न केवल प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर रात में रोशनी की स्थिति बेहतर होगी, बल्कि अपराध और दुर्घटनाओं की संभावना में भी कमी आएगी। महिलाओं और बुजुर्गों को सुरक्षित वातावरण मिलेगा। वहीं स्कूल, कॉलेज और कार्यालय जाने वाले लोगों को भी सुबह व शाम की रोशनी में राहत मिलेगी। साथ ही बिजली की बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी यह योजनाएं प्रभावशाली साबित होंगी।

----
सभी प्रक्रियाएं तय समय सीमा के अनुसार की जाएंगी और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि प्रक्रियाएं समय पर पूरी होती हैं तो 2025 के अंत तक फरीदाबाद की सूरत और भी जगमग होगी।

- महेंद्र, नगर निगम के कार्यकारी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed