फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ward committees will be re-constituted, will cooperate in corporation's work

Faridabad News: वार्ड कमेटियों का फिर से होगा गठन, निगम के कार्य में करेंगी सहयोग

Wed, 23 Aug 2023 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 07:30 PM IST
विज्ञापन
Ward committees will be re-constituted, will cooperate in corporation's work
नवनियुक्त आयुक्त ने दिया निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम सफाई और विकास कार्यों पर नजर रखने के लिए वार्ड कमेटियों का दोबारा से गठन करने जा रहा है। निगम के सभी 40 वार्डों में वार्ड कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी में स्थानीय लोगों को भी शामिल किया जाएगा। कमेटी निगम अधिकारियों को विकास कार्यों के बारे में अपनी राय भी दे सकेगी।

नगर निगम की नवनियुक्त आयुक्त ए मोना श्रीनिवास ने बुधवार को मेडिकल अधिकारी डॉ. प्रभजोत कौर और इकोग्रीन कंपनी के प्रतिनिधियों से शहर की सफाई व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने इकोग्रीन कंपनी को डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने को और बेहतर करने को कहा। आयुक्त ने मेडिकल अधिकारी से दोबारा वार्ड कमेटियों को गठन करने को कहा। इसमें आरडब्ल्यूए के अलावा वार्ड के प्रमुख लोगों को शामिल किया जाएगा। हरियाणा म्यूनिसिपल सिटीजन पार्टिसिपेशन एक्ट 2008 के तहत वार्ड कमेटी गठन करने का प्रावधान है। पूर्व निगम आयुक्त यशपाल यादव ने 40 वार्डों के अंदर 40 वार्ड कमेटियों का गठन किया था, जिसमें 10 से 12 सदस्य शामिल थे। कमेटियां स्वच्छता को लेकर कार्य कर रही थीं। हालांकि आयुक्त के ट्रांसफर होने के बाद कमेटियों सक्रिय नहीं रही हैं। अभी नगर निगम में वार्ड बंदी का काम पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में 40 कमेटियों के अलावा 25 गांवों में भी इनका गठन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed