फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ward closure work completed for Panchayat Samiti

पंचायत समिति के लिए वार्ड बंदी का कार्य पूरा

Fri, 18 Jun 2021 04:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 04:54 PM IST
विज्ञापन
Ward closure work completed for Panchayat Samiti
फरीदाबाद। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यशपाल ने हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियम 1994 के नियम 4 के उप नियम (5) के तहत जिले के ब्लॉकों में 60 पंचायत समिति के वार्ड बंदी करने की सिफारिश की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने ब्लॉक में पंचायत समिति के लिए 16, तिगांव पंचायत समिति के लिए 16 और बल्लभगढ पंचायत समिति के लिए 28 वॉर्ड बनाने की सिफारिश की। यह वार्ड बन्दी जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियम 1994 के उप नियम (9) के तहत किया गया है।
विज्ञापन

जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राकेश मोर ने बताया कि फरीदाबाद खंड में पंचायत समिति के 16 वॉर्ड बनाए गए हैं। इसी तरह तिगांव खंड में भी पंचायत समिति के 16 वॉर्ड बनाए गए हैं। बल्लभगढ़ खंड में पंचायत समिति के 28 वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन

फरीदाबाद खंड पंचायत समिति
वार्ड एक में गांव खौरी जमालपुर, सिरोही, वार्ड नंबर 2 में कोट व जमालपुर, वार्ड नंबर 3 में गांव धौज के वार्ड नंबर 1 से 7, वार्ड नंबर 4 में धौज के वार्ड नंबर 8 से 15, पंचायत समिति नंबर 5 में धौज के वार्ड नंबर 16 से 20, वार्ड नंबर 6 में फतेहपुर तगा वार्ड 1 से 13, वार्ड नंबर 7 में फतेहपुर तगा के वार्ड 14 से 20, मादलपुर के वार्ड 1 से 8, वार्ड आठ में मादलपुर कुरेशीपुर के वार्ड नंबर 9 से 13, सरुर पुर, नेकपुर, वार्ड नंबर 9 में गांव मांगर पावटा, वार्ड नंबर 10 में पाखल, जीएम बाद, वार्ड नंबर 11 में पाली के वार्ड 1 से 11, नंबर 12 में पाली के वार्ड 12 से 20, खेड़ी गुजरान, वार्ड नंबर 13 में गांव कंवारा, ताजपुर बदरपुर सैद, वार्ड नंबर 14 में जसराना, अलीपुर, सिकारगाह, वार्ड नंबर 15 में अमीपुर, राजपुर कलां, सिडौला, वार्ड नंबर 16 में भसकौला, दादासिया कीडवाली व लालपुर गांव को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिगांव खंड में पंचायत समिति
16 वार्ड बनाए गए हैं। उनमें वार्ड नंबर 1 में गांव चिरसी कबूलपुर पट्टी, महमदपुर, दहकोला, वार्ड नंबर 2 में भुआ पुर, शाहाबादस फतुपुरा, वार्ड नंबर 3 में भैंसारावली, लैंहडौला, वार्ड नंबर 4 में मंझावली बहादपुर, वार्ड नंबर 5 में मंझावली अलीपुर, वार्ड नंबर 6 में घरोड़ा, कूड़ासन, रायपुर कलां, वार्ड नंबर 7 में चांदपुर, इमामुद्दीन पुर, वार्ड नंबर 8 में बदरोला, पीएम बदरोला, वार्ड नंबर 9 में बुखारपुर जुन्हैड़ा, वार्ड नंबर 10 में कुराली, नंबर वार्ड नंबर 11 में अरवा, फैजापुर खादर, वार्ड नंबर 12 में मोटूका, शाहपुर खादर, शाहजहांपुर वार्ड नंबर 13 में तिगांव के वार्ड 1 से 9, सदपुरा, वार्ड नंबर 14 मे तिगांव के वार्ड 10 से 20, वार्ड नंबर 15 में तिगांव अधाणा पट्टी के वार्ड नो 1से 10 और वार्ड नंबर 16 में गांव आधाना पट्टी के वार्ड नंबर 11 से 20 को शामिल किया गया है।

बल्लभगढ़ खंड में पंचायत समिति
28 वार्ड बनाए गए हैं। उसके वार्ड नंबर 1 में गांव बीजोपुर, वार्ड नंबर 2 में जकोपुर, फिरोजपुर कलां, वार्ड नंबर 3 में सिकरोना, कबूलपुर बांगर, लाधियापुर, वार्ड नंबर 4 में करनेरा, समयपुर,वार्ड नंबर 5 में भनकपुर, हरफला, मोहला, वार्ड नंबर 6 में सीकरी, वार्ड नंबर 7 में नंगला जोगियन, खंडावली, वार्ड नंबर 8 में पियाला, वार्ड नंबर 9 में शाहपुर, झाजरु, केलगांव, वार्ड नंबर 10 में डींग, वार्ड 11 में गांव सागरपुर, सुनपैड, वार्ड नंबर 12 में फतेहपुर बिलौच के वार्ड नंबर 1से 10, वार्ड नंबर 13 में सीट फतेहपुर बिलौच के वार्ड नंबर 11 से 20, वार्ड नम्बर14 में बेहबलपुर लहडोला, वार्ड नम्बर 15 में जावा, वार्ड नम्बर 16 में नरियाला, अटेरणा, वार्ड नंबर 17 में मोहना के वार्ड 1 से 10, वार्ड नंबर 18 में मोहना के वार्ड 19 से 20, वार्ड नंबर 19 में छांयसा के वार्ड 12 से 20, वार्ड नंबर 20 में छांयसा के वार्ड 1 से 6, झुग्गी छांयसा, वार्ड नंबर 21 में छांयसा के वार्ड 9 से 11, नरहावली, विर्ड नम्बर 22 में अटाली के वार्ड नंबर 1 से 12, वार्ड नंबर 23 अटाली के वार्ड नंबर 13 से 18, मौजपुर, वार्ड नंबर 24 में पन्हेड़ा कलां, पन्हेड़ा खुर्द, वार्ड नंबर 25 में गढ़ खेड़ा, वार्ड नंबर 26 में दयालपुर के वार्ड 15 से 20, वार्ड नंबर 27 में दयालपुर 1 से 14, वार्ड नंबर 28 में पीएम डींग शाहपुर कला गांव को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed