फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ward-16 and SGM city streets to be paved with concrete

Faridabad News: वार्ड-16 और एसजीएम नगर की गलियां कंक्रीट से होंगी पक्की

Mon, 14 Sep 2026 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Ward-16 and SGM city streets to be paved with concrete
नगर निगम प्रशासन ने 98.50 लाख रुपये का बजट मंजूर किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम प्रशासन ने वार्ड-16 और एसजीएम नगर की विभिन्न गलियों में सड़क निर्माण के लिए करीब 98.50 लाख रुपये का बजट मंजूर किया है। गलियों को कंक्रीट से पक्का करवाने के लिए कंपनियों की तलाश शुरू कर दी है। अगले माह से गलियों में निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
निगम से मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम के वार्ड 16 में ईस्ट इंडिया और शिव इंडस्ट्रीज वाली गलियों में सड़क निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। कंक्रीट की सड़क बनने से इन गलियों में आवाजाही सुगम होने और लंबे समय से खराब सड़क की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही नगर निगम के वार्ड-16 में 40 लाख 29 हजार 328 रुपये की लागत से सड़क निर्माण कराया जाएगा। वहीं एसजीएम नगर की गली नंबर-5 में 27 लाख 90 हजार की कीमत से कंक्रीट की सड़क बनेगी।
विज्ञापन

एसजीएम नगर के ए ब्लॉक की गली नंबर-5 में सड़क की हालत सुधारने के लिए नगर निगम ने 27 लाख 90 हजार 446 रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। गली नंबर-5 में मकान नंबर 3201 से 3265 और 3215 से 3176 तक आरएमसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। एम-30 ग्रेड की आरएमसी सड़क बनने से क्षेत्र में सड़क की गुणवत्ता बेहतर होने और स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। 19 सितंबर के आस-पास निगम प्रशासन कंपनी का चयन कर लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed