फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Wanted accused in murder and attempted murder case arrested.

Faridabad News: तीन सड़क हादसों में दो की मौत, एक महिला गंभीर घायल

Wed, 22 Jul 2026 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Wanted accused in murder and attempted murder case arrested.
तीनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए तीन सड़क हादसों में बाइक टैक्सी की सवारी और एक गोदाम कर्मी की मौत हो गई। वहीं सड़क किनारे बैठी एक महिला को कार चालक कई फीट तक घसीटती ले गई। तीनों मामलों में तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में संबंधित थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहला हादसा बीपीटीपी थाना क्षेत्र के सेक्टर-75 चौक के पास हुआ। पुलिस के अनुसार बाइक टैक्सी चालक खुशी राम 20 जुलाई की सुबह सेक्टर-86 स्थित एक निजी अस्पताल से मोहन ठाकुर को बल्लभगढ़ छोड़ने जा रहे थे। रिसोर्ट सोसायटी चौक के पास एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। कार चालक उन्हें अस्पताल लेकर गया। खुशी राम का बीके अस्पताल में उपचार हुआ, जबकि मोहन ठाकुर को नीलम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान 21 जुलाई को मोहन ठाकुर की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125(ए) और 106 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


दूसरा हादसा खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के सेक्टर-85 स्थित बिहारी मार्केट में हुआ। शिकायतकर्ता सुरेंद्र ने बताया कि उनका छोटा भाई वीरेंद्र 21 जुलाई की रात अधिक गर्मी के कारण गोदाम के बाहर चारपाई पर सो रहा था। रात करीब 2:30 बजे डस्ट से भरे ट्रॉले को पीछे करते समय चालक रहीश ने कथित रूप से लापरवाही बरती और ट्रॉला वीरेंद्र के ऊपर चढ़ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रॉला चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 और 106 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा मामला सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र का है। शिकायत के अनुसार 16 जुलाई को दिल्ली-मथुरा सर्विस रोड पर स्कूटी खराब होने के कारण राधेश्याम वाहन ठीक करा रहे थे, जबकि उनकी पत्नी शकुंतला देवी सड़क किनारे पार्किंग की दीवार के पास बैठी थीं। आरोप है कि तेज गति से आई एक कार की महिला चालक ने अचानक वाहन पार्किंग की ओर मोड़ दिया, जिससे कार शकुंतला देवी के ऊपर चढ़ गई और उन्हें कुछ दूरी तक घसीटती चली गई। घायल महिला को पहले एक निजी अस्पताल और बाद में दिल्ली के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed