फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Wall collapsed due to rain, one laborer died, another injured

Faridabad News: बारिश से ढही दीवार, दबकर एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

Fri, 28 Jun 2024 06:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 06:42 PM IST
विज्ञापन
Wall collapsed due to rain, one laborer died, another injured
-पुरानी दीवार से सटाकर बना रखी थी झुग्गी, दीवार झुग्गी पर आकर गिरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी स्थित 17 नंबर चुंगी में शुक्रवार सुबह आई तेज बारिश से एक दीवार झुग्गी पर गिर गई। जिसकी चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसे के वक्त दोनों सो रहे थे। घायल को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डबुआ थाना पुलिस जांच में जुटी है।

मूलरूप से पानीपत निवासी विजय (40) डबुआ काॅलोनी के 17 नंबर चुंगी के निकट झुग्गी में रहता था। यहां उसने अपने एक साथी मजदूर के साथ एक दीवार से सटाकर झुग्गी बनाई हुई थी। दोनों दिनभर मजदूरी करते और रात को उसमें ठहरते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार अन्य दिनों की तरह दोनों रात में खाना खाने के बाद झुग्गी में सोने चले गए। शुक्रवार सुबह करीब पौने पांच बजे से शहर में तेज बारिश शुरू हुई। इस दौरान दोनों झुग्गी में ही सोते रहे। सुबह सात बजे तेज बारिश के चलते पुरानी दीवार झुग्गी पर गिर गई। हादसे में दोनों दीवार के मलबे में दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

लोगों ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर डबुआ थाना और डायल-112 की टीम पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया और उन्हें बीके अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। पुलिस ने विजय के परिजन को सूचना दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed