फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Waiting list in express trains crosses 350, brokers are getting rich

Faridabad News: एक्सप्रेस ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 350 के पार, दलाल हो रहे मालामाल

Wed, 17 Apr 2024 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Waiting list in express trains crosses 350, brokers are getting rich
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शादियों का सीजन और गर्मियों की छुट्टियां नजदीक आते ही ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। आनंद विहार और दिल्ली से यूपी-बिहार तथा लंबे रूटों वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 350 तक पहुंच गई है। ऐसे में ब्लैक में टिकट बेचने वाले दलाल दोगुनी कीमत वसूल रहे हैं। बस संचालक भी मुंह मांगी रकम वसूल रहे हैं। मंगलवार को ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर लोगों की भीड़ लगी रही।

शादियों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में कई लोग छुट्टियां लेकर गांव की ओर जा रहे हैं। जिन लोगों ने 120 दिन पहले टिकट बुक करा लिया था उन्हें राहत है, लेकिन जो लोग किसी कारणवश टिकट नहीं करा पाए उनकी मुसीबत बढ़ गई है। रेलवे आरक्षण केंद्रों पर भीड़ के कारण लोग सुबह छह बजे पहुंच जाते हैं। सेक्टर-24 निवासी रामकुमार ने बताया कि उन्हें परिवार के साथ छपरा जाना है, लेकिन स्पेशल से लेकर एक्सप्रेस ट्रेनों तक में टिकट नहीं मिल पा रहा है। वहीं, सेक्टर-16 निवासी सुबोध चक्रवर्ती ने बताया कि उन्हें कोलकाता जाना है, टिकट नहीं मिलने के कारण परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा बुरे हालात लंबे रूटों की ट्रेनों में हैं। स्लीपर क्लास की हालत जनरल डिब्बे जैसी हो गई है। वैशाली एक्सप्रेस (12554) स्लीपर क्लास में 363 वेटिंग है, इसके थर्ड एसी में 150 से ज्यादा की वेटिंग है। स्वतंत्रता सेनानी (12562) में 258, नई दिल्ली दरभंगा स्पेशल ट्रेन (02570) में 265, पूर्वीया एक्सप्रेस (15280) में 150 सहित अन्य यूपी-बिहार की ट्रेनों में स्लीपर क्लास के अलावा प्रथम द्वितीय और तृतीय कोच में 20 से 80 के बीच वेटिंग लिस्ट चल रही है।
विज्ञापन


---
टिकट एजेंट हो रहे मालामाल, नकली आईडी बनाकर बेच रहे टिकट
शहर के विभिन्न हिस्सों में टिकट के दलाल विराजमान हैं। यह चार महीने पहले ही स्लीपर और एसी कोच में टिकट बुक करा लेते हैं। फिर उसे दोगुने दाम पर बेचते हैं। मुजेसर और सेक्टर-23 में दुकान खोलकर बैठे दलाल 1000 रुपये के टिकट का 2000 रुपये वसूल रहे हैं। शहर के अन्य हिस्सों में भी दलाल सक्रिय हैं। तत्काल के टिकटों पर एजेंट मनमाने दाम वसूल रहे हैं। टिकट की मारामारी के बावजूद रेल प्रशासन और आरपीएफ की ओर से दलालों पर शिकंजा कसने के लिए कोई कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी से बातचीत
दलालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, इसे लेकर समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। लोगों की सूचना के बाद छापा भी मारा जाता है।
- उत्तम तोमर, आरपीएफ थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed