{"_id":"5ff0a9488ebc3e433b758175","slug":"waiting-for-vaccine-health-department-s-preparation-completed-faridabad-news-noi5574821150","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन आने का इंतजार, स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन आने का इंतजार, स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए देश में दो वैक्सीन का मंजूरी दे दी गई। इसके साथ जिले में जल्द टीकाकरण शुरू होने की संभावना बढ़ गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली गई है। वैक्सीन को रखने से लेकर टीकाकरण कराने तक का माइक्रोप्लान स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किया है। अधिकारियों के अनुसार अगले सप्ताह से टीकाकरण शुरू हो सकता है। प्रथम चरण में 18 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। टीका रखे जाने वाले सभी स्थानों पर सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व कुछ चिन्हित निजी अस्पतालों में टीकाकरण कराये जाने की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के अनुसार जिले में नागरिक अस्पताल बीके और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के साथ ही 45 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। इसके अलावा आठ बड़े अस्पताल और करीब 350 नर्सिंग होम है। इन सभी जगहों पर करीब 18 हजार स्वास्थ्यकर्मी कार्य करते हैं। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा तैयार कर को-इन पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है।
ईएसआईसी और बीके में रखी जाएगी वैक्सीन
कोरोना वैक्सीन के भंडारण के लिए एक उचित तापमान की जरूरत होती है। इसलिए प्रशासन की ओर से वैक्सीन भंडारण के लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंव अस्पताल और नागरिक अस्पताल बीके को चिन्हित किया गया है।यहां से वैक्सीन एसी एम्बुलेंस के जरिये टीकाकरण के लिए चिन्हित सभी 45 स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
सबसे पहले इन्हें लगेगा टीका
उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश ने बताया कि प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा। इसमें जिले की सभी आशा, एएनएम, आंगनवाड़ी, चिकित्सा अधिकारी, डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, अन्य ऑफिस स्टाफ व निजी अस्पतालों के स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टरों समेत कुल 18 हजार का टीकाकरण किया जाएगा।
कोरोना से बचाव के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और फार्मास्युटिकल फर्म भारत बायोटेक द्वारा तैयार की गई कोवैक्सीन को सरकार द्वारा आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई। इसलिए टीकाकरण जल्द शुरू किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए डेंटल सहित सभी विभागों के अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इसके साथ ही जिले में तैनात आशा कार्यकर्ता, एएनएम समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया जाएगा। टीकाकरण के अभियान में प्रशिक्षण प्राप्त किये स्वास्थ्यकर्मियों को ही लगाया जाएगा।
- डॉ. रणदीप पुनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी