{"_id":"6805454602ed17ae000a24fa","slug":"wait-for-operation-there-is-long-queue-in-esic-hospital-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-42002-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ऑपरेशन के लिए करें इंतजार, ईएसआईसी अस्पताल में है लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ऑपरेशन के लिए करें इंतजार, ईएसआईसी अस्पताल में है लंबी कतार
विज्ञापन
उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों को तीन माह बाद की दी जा रही तारीख
निजी अस्पतालों में ज्यादा खर्च पर भर्ती होने के लिए होना पड़ रहा मजबूर
अस्पताल में पथरी, हर्निया और कूल्हे के ऑपरेशन के लिए संसाधनों की कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ईएसआईसी अस्पताल में मरीजों को ऑपरेशन के लिए तीन से पांच महीने बाद की तारीख दी जा रही है। अस्पताल में पथरी, हर्निया और कूल्हे के ऑपरेशन के लिए संसाधनों की कमी और लंबी तारीख के कारण मरीज परेशान हैं। इससे मरीजों को निजी अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
अस्पताल में रोजाना सैकड़ों की संख्या में मरीज पहुंचते हैं। यहां फिलहाल 12 ऑपरेशन थिएटर हैं लेकिन मरीजों की संख्या इतनी अधिक है कि संसाधन कम पड़ रहे हैं। जिससे मरीजों को सही समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। इनमें वो लोग भी शामिल हैं जिन्हें तत्काल सर्जरी की जरूरत होती है।
कई महीनों बाद की मिल रही तारीख
अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों का कहना है कि उन्हें अपना ऑपरेशन कराना है लेकिन अस्पताल में उन्हें तीन महीने बाद की तारीख दी है। ऐसे में कब तक दर्द झेलेंगे। अस्पताल में पहुंचने वाली मीरा का कहना है कि उन्हें पथरी की समस्या है लेकिन उन्हें अस्पताल की ओर से 5 महीने बाद की तारीख मिली है। उनका कहना है कि ऐसे हालात में उन्हें निजी अस्पताल में ऑपरेशन करवाना पड़ेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा एक अन्य मरीज राजू ने बताया कि उन्हें हर्निया का ऑपरेशन कराना है लेकिन तीन महीने बाद की तारीख मिली है। लंबी तारीख मिलने के कारण मरीजों को ईएसआईसी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ईएसआईसी अस्पताल में जब जरूरतमंद कर्मचारी और उनके परिजनों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा तो स्वास्थ्य व्यवस्था का क्या फायदा। सरकार और संबंधित विभागों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
-- वर्जन
अस्पताल में अधिक संख्या में मरीज पहुंचते हैं। हमारे पास सीमित संसाधन हैं। हमारी तरफ से पूरी कोशिश है कि मरीजों को अच्छा और समय पर इलाज मिले। लेकिन कुछ मामलों में वेटिंग होती है। - डॉ. संदीप कुमार, चिकित्सा अधीक्षक