{"_id":"6a17384cfad6aeb956097bcd","slug":"voice-raised-on-power-crisis-demands-installation-of-new-transformers-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70986-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बिजली संकट पर उठाई आवाज, नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बिजली संकट पर उठाई आवाज, नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नहरपार पल्ला से बसंतपुर तक बढ़ती आबादी के मुकाबले पर्याप्त बिजली आपूर्ति और संसाधन उपलब्ध न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा लोकसभा निगरानी समिति के संयोजक ओमप्रकाश रैक्सवाल ने इस समस्या को लेकर डीएचबीवीएन ग्रेटर फरीदाबाद के अधिशासी अभियंता पंकज पंवार से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा।
रैक्सवाल ने प्रभावित इलाकों में नए ट्रांसफार्मर लगाने और पुराने ट्रांसफार्मरों का लोड बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और लगातार बढ़ती आबादी के कारण क्षेत्र में लो-वोल्टेज, बार-बार बिजली कटौती और ट्रांसफार्मरों पर अत्यधिक दबाव की समस्या बढ़ती जा रही है। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने की स्थिति में हैं, जिससे तकनीकी खराबी और हादसों का खतरा बना हुआ है।
उन्होंने मांग की कि सूर्य विहार स्थित तिकोना मंदिर के पास लगे ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाकर 200 केवी किया जाए। साथ ही सरस्वती कॉलोनी गली नंबर-16, सेहतपुर गांव, सूर्य विहार पार्ट-3, सरपंच कॉलोनी, श्याम मार्केट और तिकोना शिव मंदिर क्षेत्र में 100 केवी क्षमता के नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएं, ताकि लोगों को बिजली संकट से राहत मिल सके।
विज्ञापन
रैक्सवाल ने बताया कि इससे पहले भी वह निगम के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र ढुल से मिलकर क्षेत्र की समस्याएं उठा चुके हैं, जिसके बाद कुछ इलाकों में सुधार हुआ था। हालांकि अब भी कई क्षेत्रों में बिजली संकट बना हुआ है, जिसके समाधान के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं।