{"_id":"6a5e2aff4f1905afff0d6055","slug":"vocational-guidance-week-is-showing-new-career-paths-to-the-students-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75400-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: छात्रों को कॅरिअर की नई राह दिखा रहा व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: छात्रों को कॅरिअर की नई राह दिखा रहा व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह
विज्ञापन
फरीदाबाद। हरियाणा रोजगार विभाग द्वारा आयोजित व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के तहत सोमवार को ओल्ड फरीदाबाद स्थित आईटीआई में कॅरिअर मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न आईटीआई ट्रेडों के करीब 38 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सहायक रोजगार अधिकारी डॉ. नेहा सिंह ने आईटीआई छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें अपने हुनर और कॅरिअर को प्राथमिकता देने तथा देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन 24 जुलाई तक होगा।
कार्यक्रम में युवाओं को तकनीकी व कौशल प्रशिक्षण की महत्ता से रूबरू कराया गया। यंग प्रोफेशनल स्नेहा अदलखा ने छात्रों को विभागीय पोर्टल (एचआरईएक्स व एनसीएस) और सक्षम युवा योजना की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पंजीकरण कराने का आग्रह किया। महिला आईटीआई के प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने छात्रों को बताया कि आधुनिक दौर में प्रैक्टिकल ट्रेड की भारी मांग है और सही कौशल प्रशिक्षण के बल पर वे बेहतरीन रोजगार हासिल कर सकते हैं। इस दौरान नरेश कुमार (जीआई) का विशेष योगदान रहा। जिले भर के विभिन्न संस्थानों में आयोजित हो रहे इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आईटीआई व तकनीकी ट्रेड के छात्रों को सही दिशा दिखाकर विकसित भारत के निर्माण से जोड़ना है।