{"_id":"6a4550508050892db903d710","slug":"vishwajeet-singh-won-a-silver-medal-in-nepal-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73799-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: विश्वजीत सिंह ने नेपाल में जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: विश्वजीत सिंह ने नेपाल में जीता रजत पदक
विज्ञापन
धावक विश्वजीत सिंह। धावक।
-मंत्री राजेश नागर ने किया सम्मानित, नेशनल चैंपियनशिप में भी जीता कांस्य पदक
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के धावक विश्वजीत सिंह ने जिले का नाम रोशन किया है। नेपाल के पोखरा में 28 जून को आयोजित इंटरनेशनल चैंपियनशिप में उन्होंने 200 मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम किया। इसमें पहला स्थान नेपाल के धावक को मिला, जबकि श्रीलंका के खिलाड़ी तीसरे स्थान पर रहे। इससे पहले विश्वजीत ने उत्तराखंड के हरिद्वार में हुई नेशनल चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था। इस बड़ी उपलब्धि पर हरियाणा के मंत्री राजेश नागर ने अपने आवास पर विश्वजीत को सम्मानित कर बधाई दी।
मूलरूप से उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले विश्वजीत वर्तमान में बल्लभगढ़ की मुकेश कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा बल्लभगढ़ के अग्रवाल स्कूल से पूरी की और इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन (एमए) की पढ़ाई की। विश्वजीत के पिता नेत्रपाल सिंह और माता अजय रानी प्रिंट हैं।
एशियाड और कॉमनवेल्थ गेम्स पर है नजर
पिता नेत्रपाल सिंह ने बताया कि विश्वजीत खेल को लेकर बेहद गंभीर हैं और रोजाना सात से आठ घंटे अभ्यास करते हैं। नेपाल में पदक जीतने के बाद उनका मनोबल काफी बढ़ गया है और अब वे एशियाड (एशियाई खेल) और कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों में जुट गए हैं। हाल ही में वोकल फॉर लोकल संस्था के एक कार्यक्रम में फिल्म अभिनेत्री वीना मलिक, विपिन और पूनम सोनी ने भी विश्वजीत को सर्टिफिकेट और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया था।