फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Viral infection cases rise after rain

Faridabad News: बारिश के बाद बढ़े वायरल संक्रमण के मरीज

Sun, 31 May 2026 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Viral infection cases rise after rain
बारिश के बाद बढ़े वायरल संक्रमण के मरीज, जिला नागरिक अस्पताल में लगी लंबी कतारें। दवा लेने के ल
जिला नागरिक अस्पताल में लगीं लंबी कतारें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में आए बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिला नागरिक अस्पताल में सर्दी, जुकाम, बुखार और पेट दर्द जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल में सुबह से ही पंजीकरण काउंटर, ओपीडी और औषधालय के बाहर मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।



चिकित्सकों के अनुसार मौसम बदलने के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अस्पताल पहुंच रहे अधिकांश मरीज बुखार, गले में खराश, सर्दी-जुकाम और पेट संबंधी समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं। सेक्टर-22 निवासी सुनीता ने बताया कि पिछले दो दिनों से तेज बुखार और बदन दर्द की समस्या होने के कारण उन्हें चिकित्सक से परामर्श के लिए आना पड़ा। वहीं एनआईटी निवासी रोहित सोमवंशी ने बताया कि अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होने से जांच और दवा लेने में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



अस्पताल में औषधालय के बाहर कतार में लगी पल्ला निवासी शबाना ने बताया कि उनके बच्चे को सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायत है। उन्होंने कहा कि भीड़ ज्यादा होने की वजह से ज्यादा समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावधानी बरतने की सलाह
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या में मामूली वृद्धि हुई है। उन्होंने लोगों से बाहर का खुला भोजन खाने से बचने, साफ पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की। साथ ही सर्दी, बुखार या अन्य लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed