{"_id":"67116a0c950ecbb7480da814","slug":"vipul-goyal-will-gift-nahar-singh-stadium-to-faridabad-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-32440-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नाहर सिंह स्टेडियम का देंगे फरीदाबाद को तोहफा विपुल गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नाहर सिंह स्टेडियम का देंगे फरीदाबाद को तोहफा विपुल गोयल
विज्ञापन
कराएंगे शहरभर का विकास, पोर्टफोलियो के अनुसार प्रदेश भर में कार्य करेंगेअमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। चंडीगढ़ में मंत्रीपद की शपथ लेने के बाद विपुल गोयल ने फरीदाबाद विधानसभा ही नहीं पूरे शहर में को चमकाने की बात कही। वर्षों से अटके नाहर सिंह स्टेडियम के निर्माण कार्य को दोबारा से कार्य शुरू कर उसे अंजाम तक पहुंचाने और दोबारा से अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनवाने की उन्होंने बात कही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिस भी क्षेत्र का मंत्रीपद कार्य उन्हें सौंपा जाएगा वह पूरे प्रदेशभर के लिए समान रूप से विकास करेंगे।
नाहर सिंह स्टेडियम में वर्ष 2006 में इस स्टेडियम में इंग्लैंड और भारत के बीच इस स्टेडियम में अंतिम मैच हुआ था। इसके बाद से यहां कोई देखरेख नहीं हुई और यह स्टेडियम जीर्ण अवस्था में रहा। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से दोबारा विधायक बने विपुल के पहले कार्यकाल 2014 में नाहर सिंह स्टेडियम का निर्माण कार्य परवान चढ़ा था। बाद में बजट और अन्य अवरोधों के चलते इसका निर्माण कार्य रुक गया था। अभी हाली ही में सैनी सरकार ने इस स्टेडियम का कार्य पूरा करने के लिए 292 करोड़ के विकास कार्य को मंजूरी दी है। अब विपुल गोयल के आने के बाद दोबारा से माना जा रहा है कि इस स्टेडियम के अपने पुराने दिन वापस आ जाएंगे। इसके अलावा विपुल गोयल ने कहा कि वह एक विधायक के तौर पर अपने फरीदाबाद क्षेत्र में कई वर्षों से बनी हुई सीवर और जलभराव की समस्या को दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि सैनी सरकार फरीदाबाद के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इससे पहले ही सरकार ने यहां की सीवर, पेयजल और सड़कों की समस्या का निदान करने की योजना बनाई है।
-- -- -- --
तिगांव में सीवरेज और जलभराव की समस्या को दूर कराएंगे: राजेश नागर
फरीदाबाद। जिले की तिगांव विधानसभा से विधायक और सैनी सरकार में राज्य मंत्री बने राजेश नागर ने तिगांव विधानसभा में सीवर और जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी सरकार ने जिले भर में सीवर, पेयजल, जलभराव समस्या से निजात के लिए एक बड़ा बजट दिया है। इससे पहले ही उनके पिछले कार्यकाल में उन्होंने कई स्थानों पर बड़े विकास कार्य कराए हैं। अब इस कार्यकाल में इन सभी समस्याओं को दूर करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि तिगांव क्षेत्र से मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे और आगरा कैनाल रोड को चार लेन करने का कार्य चल रहा है। यह पूरा होने पर इस क्षेत्र के लोगों को विशेष फायदा होगा। उन्होंने कहा कि यह विकास कार्य पूरे होने पर यह जिला देशभर में विकास के लिए नजीर होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में आने वाले ग्रेटर फरीदाबाद को विकसित किया गया है। यहां के निवासियों को लगातार बेहतर रोड, सीवरेज व्यवस्था, बिजली उपकेंद्रों को बनाकर मजबूत किया जा रहा है।