{"_id":"67250d16930601196806b9de","slug":"violence-and-indecency-over-burning-of-firecrackers-hindu-family-forced-to-migrate-due-to-no-arrests-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-32984-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पटाखे जलाने पर मारपीट-अभद्रता, गिरफ्तारी न होने से पलायन को मजबूर हिंदू परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पटाखे जलाने पर मारपीट-अभद्रता, गिरफ्तारी न होने से पलायन को मजबूर हिंदू परिवार
विज्ञापन
पीड़ितों का आरोप, 27 अक्तूबर को पटाखे जलाने पर विशेष संप्रदाय के लोगों ने किया था हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। धनतेरस से एक दिन पहले सुभाष कॉलोनी में पटाखे जलाने के विवाद को लेकर विशेष संप्रदाय के लोगों पर एक हिंदू परिवार के साथ घर में घुसकर मारपीट और युवतियों और महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप है। मामले की शिकायत के चार दिन बाद भी आरोपियों की धरपकड़ न होने से पीड़ित परिवार डरा और सहमा हुआ है। शुक्रवार को परिवार के लोगों ने मजबूरी में पलायन करने की बात कही है। साथ ही घर के बाहर मकान बिकाऊ है का बोर्ड लगा दिया है। परिवार का आरोप है कि दूसरे संप्रदाय के लोगों के डर से वह अपने त्योहार भी नहीं मना पाते हैं।
सुभाष काॅलोनी में लाल कोठी के पीछे वाली गली निवासी युवती ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रहती है। 27 अक्तूबर की रात को छोटा भाई दिवाली के त्योहार के लिए दीये जला रहा था। इस दौरान उसका भाई छोटे वाले पटाखे भी जलाने लगा। इसी बात को लेकर उनके पड़ोसी आरोपी आशिक, राशिद, मेवाती, सलमान, गौना, विजयपाल व अन्य 50 लोगों ने उनको पटाखे न जलाने की चेतावनी देकर गाली-गलौज किया। आरोप है कि आरोपियों ने उनको धमकी दी कि यह मुस्लिम क्षेत्र और यहां दिवाली नहीं मना सकते। इसके अलावा आरोपी उनको बाहर निकलने के लिए धमकी देने लगे। धमकी के बाद हिंदू परिवार के लोग घर के अंदर चले गए। कुछ समय के बाद आरोपी ने उनके घर पर पथराव करने लगे। उन्होंने हमले की सूचना पुलिस को दी।
आरोप है कि घर की छत से होकर आरोपी आशिक और राशिद व अन्य कई लोग आ गए। आरोपियों के हाथों में लोहे की सरिया, डंडे, चाकू व बोतल थी। आरोप है कि आरोपी आशिक और राशिद ने युवती से छेड़छाड़ और अभद्रता की। इसके अलावा युवती के परिजन पर लाठी डंडे से हमला किया। साथ ही बाहर खड़े अन्य आरोपी भी उनके घर का मुख्य गेट तोड़कर घर के अंदर घुस आए। आरोप है कि पुलिस में शिकायत के बाद भी अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वह डर और दहशत में जी रहे हैं। वह अब मकान बेचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
घर के बाहर मकान बिकाऊ है का लगाया बोर्ड
पीड़ित परिवार का कहना है कि अक्सर उन्हें अपने त्योहार मनाने को लेकर धमकियां मिलती हैं। घटना के चार दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं हुई है। ऐसे में परिवार के लोग पलायन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। उन्हाेंने घर के बाहर एक पोस्टर लगाया है, जिस पर लिखा है, यह मकान बिकाऊ है। उनका कहना है कि मुस्लिम परिवार के लोग न तो उनको भजन कीर्तन करने देते हैं और न ही कोई त्योहार मनाने देते हैं। पीड़ित परिवार यहां 30 वर्ष से रह रहा है। आरोप है कि कुछ वर्ष पहले तक यहां माहौल खराब नहीं था। पिछले कुछ वर्षों में विशेष वर्ग की तादाद बहुत बढ़ गई है। धीरे-धीरे यहां से हिंदू परिवार पलायन कर रहे हैं।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
पीड़ित परिवार के साथ घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में लगी है। हालांकि, अभी आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं हुई है।
-- -- -
घटना के बाद से पुलिस अलर्ट है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -हरि किशन, थाना आदर्श नगर प्रभारी