फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vintage cars and DJ on wheels are in demand for wedding ceremonies.

Faridabad News: शादी समारोह में विंटेज कार और डीजे ऑन व्हील्स की मांग

Wed, 29 Oct 2025 05:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 05:25 PM IST
विज्ञापन
Vintage cars and DJ on wheels are in demand for wedding ceremonies.
वेडिंग सर्विस वालों के पास बुकिंग की लाइनें, दो नवंबर से शुरू हो रहीं हैं शादियां
विज्ञापन

शिवम राजपूत
गुरुग्राम। शादियों का सीजन दो नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इस बार परंपरागत घोड़ी, बग्गी और बैंड-बाजा के साथ-साथ लोगों में विंटेज कारों और डीजे ऑन व्हील्स का भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। हालांकि, इनके रेट भी पहले से बढ़े हैं।
गुरुग्राम के सेक्टर-9, साउथ सिटी, पटौदी रोड और सोहना रोड इलाकों में इन दिनों वेडिंग सर्विस वालों के पास बुकिंग की लाइनें लगी हुई हैं। हर कोई चाहता है कि उसकी बारात कुछ अलग और यादगार दिखे। इसी वजह से इस सीजन में रॉयल एंट्री का ट्रेंड जोर पकड़ रहा है। इस बार डीजे ऑन व्हील्स यानी चलती गाड़ी पर डीजे सिस्टम की काफी मांग है। हालांकि, आधुनिक सेटअप के बीच पारंपरिक घोड़ी का आकर्षण भी बना हुआ है।
विज्ञापन



----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार 10 में से पांच बुकिंग में विंटेज कार मांगी जा रही है। लोग अब अपनी एंट्री को ग्रैंड बनाना चाहते हैं। विंटेज कारों की बुकिंग दर 20,000 रुपये से शुरू होकर 60,000 रुपये तक पहुंचती है। यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि कार किस मॉडल की है और उसमें क्या सजावट की गई है। - रमेश तनेजा, तनेजा बैंड

इस सीजन में डीजे ऑन व्हील्स की बुकिंग पहले से ज्यादा है। पहले जहां लोग छोटे डीजे लगाते थे, अब ओपन ट्रक या वैन में पूरी लाइटिंग और साउंड सिस्टम वाला सेटअप चाहते हैं। इसकी बुकिंग कीमत करीब 50,000 रुपये तक की होती है। - मनोज कुमार, ग्यासी राम बैंड और घोड़ी बग्गी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed