फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Villages to compete to become Model Solar Villages.

Faridabad News: मॉडल सोलर विलेज के लिए गांवों में होगी प्रतिस्पर्धा

Wed, 05 Aug 2026 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Villages to compete to become Model Solar Villages.
फरीदाबाद। जिले के गांवों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अब प्रतिस्पर्धा होगी। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सबसे अधिक सोलर ऊर्जा क्षमता स्थापित करने वाले गांव को मॉडल सोलर विलेज का दर्जा दिया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने चयन प्रक्रिया तेज कर दी है। बुधवार को अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में योजना की प्रगति और चयन प्रक्रिया की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में मॉडल सोलर विलेज का चयन किया जाएगा। इसके लिए गठित जिला स्तरीय समिति गांवों में स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता का आकलन करेगी। एक अप्रैल से 30 सितंबर 2025 के बीच विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत स्थापित सोलर क्षमता के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गांव का चयन होगा। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि गांवों में अधिक से अधिक घरों और संस्थानों को सोलर ऊर्जा से जोड़ने के लिए अभियान तेज किया जाए। सौर ऊर्जा परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed