{"_id":"69b313fb81be95cd560c7c44","slug":"villagers-were-sworn-in-to-conserve-water-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-64840-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जल शक्ति मंत्रालय की ओर से जल महोत्सव पखवाड़ा चलाया जा रहा है। यह पखवाड़ा 8 से 22 मार्च तक चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को तिगांव ब्लॉक के गांव मंधावली में जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण, जल स्रोतों की सुरक्षा तथा स्वच्छ पेयजल के महत्व के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करना था।
कार्यक्रम में गांव के सरपंच बृजेश शर्मा उपस्थित रहे। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ट्यूबवेल ऑपरेटर, स्वयं सहायता समूह की सदस्याएं तथा गांव की ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने, वर्षा जल संचयन, और जल की बर्बादी रोकने के बारे में जानकारी दी गई।