फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Villagers put forward the demand to fix the radius of Lal Dora

Faridabad News: ग्रामीणों ने रखी लाल डोरा का दायरा तय करने की मांग

Mon, 30 Jun 2025 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Villagers put forward the demand to fix the radius of Lal Dora
अनंगपुर चौक पर हुई महापंचायत, पहले डीसी व बाद में केंद्रीय मंत्री से मिलेंगे गांव के लोग
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रशासन की तरफ से की जा रही तोड़फोड़ के विरोध में लोगों ने महापंचायत का आयोजन किया। इसमें अनंगपुर के साथ लक्कड़पुर व तुगलकाबाद गांव के लोग भी शामिल रहे। लोगों ने लाल डोरा की जमीन का दायरा बढ़ाने की मांग रखी।

गांव के लोगों की तरफ से आयोजित महापंचायत में इलाके में लाल डोरा की जमीन का मुद्दा मुख्य रूप से उठा। ग्रामीणों ने बताया कि इस इलाके का लाल डोरा का दायरा अंग्रेजों के समय निर्धारित किया गया था। इसके बाद इसमें बदलाव नहीं हुआ है। अपनी मांगों को लेकर गांव के 21 लोगों की कमेटी डीसी से मिलकर अपनी बात रखेगी। इसके बाद लोग स्थानीय विधायक व केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से भी मुलाकात करेंगे। महापंचायत में सैकड़ों लोग मौजूद रहे। अनंगपुर गांव के पार्षद विरेंद्र भड़ाना ने बताया कि हम लोगों का फार्म हाउस व अन्य कामर्शियल भवनों से कोई लेना देना नहीं है। हम लोगों की बस यह मांग है कि आजादी के बाद हरियाणा के सभी गांवों में लाल डोरा का दायरा तय किया गया था लेकिन हमारे गांव का नहीं किया गया। हम मांग करते हैं कि यहां का लाल डोरा का दायरा तय कर दिया जाए ताकि गांव के अंदर बने लोगों के घर बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed