फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Villagers demanded the construction of a bridge to protect the village from floods.

Faridabad News: गांव को बाढ़ से बचाने के लिए ग्रामीणों ने की पुस्ता बनाने की मांग

Tue, 07 Oct 2025 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
Villagers demanded the construction of a bridge to protect the village from floods.
ग्रामीण बोले -पुस्ता के लिए जमीनी अधिग्रहण से खेतों तक पहुंचना हो गया है मुश्किल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव। ग्रेटर फरीदाबाद के गांव मौजाबाद में टूटी सड़कों, खेत के रास्ते, जोहड़ की सफाई और बैंक लोन जैसी समस्याओं से गांव की जनता परेशान है। सोमवार को आयोजित संवाद में लोगों ने विकास से जुड़ी कई अहम समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का मुख्य रास्ता जोकि मार्केट कमेटी के अंतर्गत आता है। यह रास्ता पूरी तरह से टूटा हुआ है, जिससे अब ग्राम में प्रवेश के लिए कोई रास्ता नहीं बचा। हर साल यमुना का जलस्तर बढ़ते ही यह गांव डूबने की कगार पर आ जाता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि गांव को बाढ़ से बचाने के लिए पुस्ते का निर्माण कराया जाए।

इस दौरान ग्रामीणों ने खेत के लिए रास्ता बनाने की भी मांग की। उन्होंने बताया कि जब पड़ोस के गांव मंझावली में यमुना के पुल का निर्माण हुआ उसी समय गांव की जमीन का पुस्ता बनाने की लिए जमीन का अधिग्रहण किया गया। इसके लिए खेतों के रास्ते का अधिग्रहण कर लिया गया। इस वजह से अब हमारे खेत की ओर जाने का कोई रास्ता नहीं बचा। आपसी सहमति से फिलहाल हम लोग एक-दूसरे के खेतों से आना-जाना करते हैं। प्रशासन से मांग है कि हमारी समस्या पर ध्यान देकर इसका समाधान किया जाए। संवाद के दौरान सुधीर, बिजेंद्र, गौरव, विजय, रामबीर नंबरदार, सागर और तरुण मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुख्य रास्ते का चौड़ीकरण और सीमेंट सड़क की जरूरत है, ताकि गांव का आवागमन आसान हो सके। - दया भाटी, ग्रामीण
शिव मंदिर से यमुना की ओर जाने वाली पुरानी सड़क टूटी पड़ी है, उसकी मरम्मत तुरंत होनी चाहिए। - रामबीर नंबरदार, ग्रामीण
जोहड़ की सफाई और पत्थर से बाउंड्री बनना जरूरी है, नहीं तो बरसात में पानी पूरे गांव में फैल जाता है। -संदीप भाटी, ग्रामीण
शेखपुर से अकबरपुर तक का 22 फीट चौड़ा रास्ता पंचायत के अधीन लाकर बनवाया जाए, जिससे किसानों को राहत मिले। -अरुण, ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed